फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news

मढ़ की पंचायतों में मनरेगा को दी निर्माण सामग्री की अदायगी चार साल से लंबित

विज्ञापन
problem,jammu news
दोमाना। मढ़ की पंचायतों में 2017-18 में गांवों में करवाए गए मनरेगा विकास कार्यों की लंबित करीब 11 करोड़ की राशि को जल्द जारी किया जाए। यह मांग मढ़ की पंचायतों के सरपंचों और बीडीसी चेयरमैन सुरिंदर कुमार ने डीडीसी सदस्य बलबीर लाल की अध्यक्षता में डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण और निदेशक ग्रामीण विकास विभाग किशोर सिंह चिब के समक्ष उठाई। कहा कि चार साल बाद भी विभाग ने निर्माण सामग्री की लंबित राशि जारी नहीं की है। कई बार अधिकारियों को समस्या बताई, लेकिन आश्वासन ही मिले। मढ़ पंचायत के सरपंच घसीटा राम, चनोचक के सरपंच प्रेम सिंह चिब, पुरुषोत्तम शर्मा, तरसेम लाल शिंदा, लज्या देवी आदि ने आरोप लगाया कि तत्कालीन उप राज्यपाल के सलाहकार को भी समस्या से अवगत करवाया था। उन्होंने भी आश्वासन दिया, लेकिन काम नहीं हुआ। सरपंचों ने आरोप लगाया कि ये सभी कार्य विभाग की अनुमति से ही करवाए गए हैं, लेकिन विभाग ने राशि जारी नहीं की।
विज्ञापन

15 दिन में समस्या हल करने का मिला आश्वासन
ठेकेदार शमशेर सिंह बिट्टू, गुलशन शर्मा लाडी, जगदेव सिंह सोनू ने आरोप लगाया कि मनरेगा मजदूरी के पैसे सभी के खातों में डाले गए, लेकिन विभाग ने निर्माण सामग्री की राशि नहीं दी है। डीडीसी सदस्य मढ़ बलबीर लाल ने बताया कि डीडीसी अध्यक्ष और निदेशक ग्रामीण विभाग के समक्ष समस्या रखी गई है। उन्होंने 15 दिन में समस्या हल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed