{"_id":"60d3a0ff8ebc3ed7820b1186","slug":"problem-jammu-news-electricity-jammu-city-news-jmu2379724157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ट्रांसफार्मर जले, दिन भर बिजली कटौती ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ट्रांसफार्मर जले, दिन भर बिजली कटौती ने किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बिजली कटौती की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी लोड बढ़ने से सिद्दड़ा, सतवारी, रूपनगर में पांच ट्रांसफार्मर जले हैं। यहां पर लोगों को लंबा बिजली कट सहन करना पड़ा। पुराने शहर समेत शहर के अन्य इलाकों में भी दिन भर बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही।
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली लोड भी काफी बढ़ गया है। बुधवार को शहर का लोड 15 सौ मेगा वोल्ट एमपियर (एमवीए) के करीब पहुंच गया, जबकि क्षमता 11 सौ एमवीए की है। आने वाले समय में गर्मी बढ़ती है तो लोगों को लंबे कट सहन करने पड़ सकते हैं। बिजली निगम के एमडी गुरमीत सिंह ने कहा कि बिजली लोड के कारण समस्या आ रही है। बिजली ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
-------
शहर में पानी की किल्लत भी जारी
जम्मू। बिजली कटौती के कारण शहर में पानी की किल्लत भी बनी हुई है। नरवाल, सुंजवां, बाग-ए बाहु इलाकों में बुधवार को नलों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हुई है। बिजली कटौती के कारण जलशक्ति विभाग की मोटर नहीं चल पा रहीं। इस कारण टैंकों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं भरा जा रहा। एक्सईएन सुरेंद्र खजूरिया ने कहा कि टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है।