फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news,electricity

30 जून तक जम्मू जिले के लोगों को झेलने पड़ेंगे बिजली कट

विज्ञापन
problem,jammu news,electricity
जम्मू। तापमान में बढ़ोतरी के कारण 33 केवी और 33-11 केवी रिसिविंग स्टेशनों में लोड बढ़ने से जिले में 12 से 30 जून तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली निगम ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। दिन में पांच से छह घंटे तक और रात को भी लंबे बिजली कटों का सामना करना पड़ेगा। इसके तहत त्रिलोकपुर एक्सचेंज, सारी रकवाल, जसीतपुर, पौनीचक और आसपास इलाकों में सुबह तीन से चार और शाम आठ से नौ बजे तक बिजली बंद रहेगी। ततरयाल, कारलूप, चट्ठा, प्रताप मोड़, कानाचक, शाहपुर, त्रिकोरी, गुरद्वारा बस्ती, घो मन्हासा, नगरोटा, कालूचक और आसपास इलाकों में सुबह आठ से दस, दोपहर दो से तीन, शाम छह से सात और आठ से नौ बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। मढ़, मढ़ बाग, कुलियां, गंगोरी, दीनाचक, स्मैलपुर, प्रताप मोड़, गलवादा, गजनसू, रतनपुर, लोहरी चक, लालचक और आसपास इलाकों में बिजली सुबह दस से 12, दोपहर तीन से चार, शाम चार से सात और आठ से नौ बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

मनोरमा विहार, उदयवाला, आनंद नगर, दोमाना, लोअर मचैल, नागबनी, केसी कॉलोनी और आसपास इलाकों में दोपहर 12 से एक, शाम तीन से चार, छह से सात, रात नौ से दस और रात 12 से एक बजे तक बिजली कट लेगेंगे।
विज्ञापन

खानपुर, रख, त्रिलोकपुर, बोहड़ी कैंप, स्वर्ण कॉलोनी में दोपहर एक से दो, शाम चार से पांच, सात से आठ और रात दस से 11 बजे तक, पौनीचक, संतरा मोड़, आनंद नगर और आसपास इलाकों में दोपहर दो से तीन, शाम पांच से छह, रात आठ से नौ और 11 से 12 बजे तक कट लगेंगे। शक्ति नगर, शिव नगर, राजपुरा में सुबह 10 से 11, दोपहर दो से तीन, शाम छह से सात, रात दस से 11 और मध्य रात्रि दो से तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। रिहाड़ी, सरवाल, सुभाष नगर, स्टेट बोर्ड और आसपास इलाकों में सुबह 11 से 12, दोपहर तीन से चार, शाम सात से आठ, रात 11 से 12 बजे, बख्शी नगर, महेशपुरा, रिहाड़ी में रात 12 से एक, सुबह चार से पांच, आठ से नौ, दोपहर 12 से एक, शाम चार से पांच और रात आठ से नौ बजे तक बिजली बंद रहेगी। गुढ़ा बख्शी नगर और आसपास इलाकों में दोपहर एक से दो, शाम पांच से छह, रात नौ से दस, एक से दो, सुबह पांच से छह और नौ से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोल गुजराल और आसपास इलाकों में दोपहर 12 से एक, तीन से चार, शाम छह से सात, रात नौ से दस, रात 12 से एक बजे तक बत्ती गुल रहेगी। अशोक नगर, भगवती नगर, पूर्ण नगर और आसपास इलाकों में दोपहर एक से दो, चार से पांच, सात से आठ और दस से 11 बजे, मोहिंद्र नगर, अशोक नगर, कैलाश नगर, पटेल नगर, गार्डन एवेन्यू, शक्ति नगर, तालाब तिल्लो, जैन नगर, विशाल नगर, गोल पुली और आसपास इलाकों में दोपहर दो से तीन, पांच से छह, आठ से नौ और 11 से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बस स्टैंड और हरी मार्केट में दस से 11 और एक से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इंदिरा चौक, बीसी रोड और आसपास इलाकों में 11 से 12 और दो से तीन बजे तक, डोगरा हॉल, कच्ची छावनी में 12 से एक और तीन से चार बजे तक, न्यू प्लॉट में दस से 11 और एक से दो, रिहाड़ी, एक्सचेंज रोड में 11 से 12 और दो से तीन बजे तक, मांडा कर्ण नगर में 12 से एक और तीन से चार बजे, खटिका तालाब, कनक मंडी, राजेंद्र नगर और पीर मिट्ठा में दस से 11 और एक से दो, गुज्जर नगर में 11 से 12 और दो से तीन, वजारत, रघुनाथ बजार में एक से दो और तीन से चार, पक्का डंगा, मोती बाजार, परेड, पहाड़ी मोहल्ला में सुबह दस से 11 और 12 से एक बजे, लिंक रोड, पुरानी मंडी, सेंट्रल बेसिक स्कूल में 11 से 12 और एक से दो, अपर गुम्मट और ज्यूल में सुबह दस से 11 और दोपहर 12 से एक बजे, लोअर गुम्मट में सुबह 11 से 12 और दोपहर एक से दो बजे तक, दुर्गा नगर, डोगरा नगर, नंद पब्लिक स्कूल और आसपास इलाकों में दोपहर 12 से एक, शाम छह से सात, रात 12 से एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। कोट, कंगला मोड़, भलवाल, सांग तालाब, जगती कॉलोनी, नगरोटा, तोल पोस्ट, घरोटा, थाथी और आसपास इलाकों में सुबह दस से 12, शाम छह से सात और रात नौ से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छन्नी रामा और आसपास इलाकों में सुबह छह से सात, आठ से नौ, दोपहर एक से दो, शाम छह से सात और आठ से नौ बजे तक बिजली बंद रहेगी। जीवन नगर, अजीत नगर, महाकाली नगर, संत नगर, बबलियाना में दोपहर एक से दो, शाम पांच से छह और आठ से नौ बजे तक, त्रिकुटा नगर, डिवकॉम आफिस, वोडाफोन ऑफिस में सुबह नौ से दस, दोपहर एक से दो, शाम पांच से छह, रात नौ से दस और एक से दो बजे तक, नरवाल, कर्नल कॉलोनी, अजीत नगर, सतवारी, बेलीचराना फार्म में सुबह छह से सात, दस से 11, दोपहर दो से तीन, शाम छह से सात और रात दस से 11 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। जवाहर नगर, चपरी मोहल्ला में सुबह सात से आठ, 11 से 12, दोपहर तीन से चार, शाम सात से आठ और तड़के तीन से चार बजे तक, सतवारी कैंट, नई बस्ती, रामपुरा, अशोक नगर में सुबह आठ से नौ, दोपहर 12 से एक, चार से पांच, रात आठ से नौ और 12 से एक बजे, सुबह चार से पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इंडस्ट्री वन टू, पीएचई ओल्ड विजयपुर और आसपास इलाकों में सुबह आठ से नौ, दोपहर 12 से एक, तीन से चार और रात आठ से नौ बजे तक पीएचई रख, इंडस्ट्री चतुर्थ और आसपास इलाकों में सुबह 11 से 12, दोपहर दो से तीन, शाम छह से सात और रात दस से 11 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed