फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news,electricity

समैलपुर में एक साल से जमीन पर पड़ा ट्रांसफार्मर, लापरवाही पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
problem,jammu news,electricity
दोमाना। मढ़ क्षेत्र के समैलपुर गांव में बिजली निगम की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है। यहां पर एक साल से बिजली का ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा है और इससे गांव को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसे लेकर कई बार ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों से बात कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही। शनिवार को भी ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर वाली जगह पर उनके मवेशी चरते हैं, बच्चे भी खेलते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि विभाग की लापरवाही बड़े हादसे को न्योता दे रही है। बीते एक साल विभाग अनदेखी कर रहा है, इससे लगता है अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की है, ताकि कोई अनहोनी न हो। लोगों ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बिजली निगम के कार्यालय के बाहर धरना देंगे। इस मौके पर नायब सरपंच चंचल, पंच रामदयाल, बालीराम, लाजू राम, नंबरदार जगदीश सिंह, पाना राम, कृष्णलाल, केवल कृष्ण, अजय कुमार पोंथी राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------
अधिकारी को जानकारी ही नहीं
इस बारे में जानकारी नहीं थी, अब समस्या ध्यान में आते ही मुलाजिमों को निर्देश जारी कर दिए हैं, जल्द ट्रांसफार्मर को खंभे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
- अनिल काचरू, एक्सईएन, बिजली निगम, मढ़
--------------
रायपुर दोमाना और मढ़ क्षेत्र में
बिजली कटौती से लोग परेशान
दोमाना। गर्मी का मौसम आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट बढ़ गया है। रायपुर दोमाना और मढ़ के कई इलाकों में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को गर्मी से तरबतर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रामपुर, गजयसिंह पुरा, पत्याली चक, मंडलीक मेहरा, पटोली, नागबनी, दोमाना, मुट्ठी, बरनाईं और अन्य इलाकों में बिजली न होने से लोग रात भर परेशान रहे। बिजली कटौती के साथ लो वोल्टेज की भी समस्या बढ़ गई है। वोल्टेज घटने-बढ़ने से बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं। अधिकारी बिजली चोरी और लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मरों के ओवरहीट होने का कारण बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। अपर संग्रामपुर के जसवीर सिंह चिब, सिद्धार्थ शर्मा दीपक पांडे, विनोद कुमार, सौरव, रंजीत चिब आदि ने बताया कि सुबह बिजली कटौती शुरू होती है, जो देर रात तक जारी रहती हैं। यह रोज की समस्या है। कई बार विभाग में शिकायत की, लेकिन हल नहीं हुआ। उधर, अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को संग्रामपुर, गजयसिंह पुरा दुर्गो चक, पतनियाल में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed