फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu kashmir,water,electricity

कई घंटे बिजली कटौती से नहीं बन पा रहे ई-वे बिल

विज्ञापन
problem,jammu kashmir,water,electricity
जम्मू। बिजली संकट का थोक कारोबार पर भी असर दिखने लगा है। जीएसटी कानून के तहत 50 हजार रुपये मूल्य से अधिक का सामान सप्लाई करने के लिए कारोबारी को ई-वे बिल बनाना अनिवार्य है। यह ऑनलाइन प्रक्रिया होती है, लेकिन कार्य समय के दौरान घंटों की बिजली कटौती से ई-वे बिल तैयार नहीं हो पा रहे, जिससे कारोबारी परेशान हैं। उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारु न होने तक ई-वे बिल में छूट देने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस से रोजाना 100 से 150 बड़े वाहनों में सामान लोड होकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए रवाना होता है। इसमें लाखों रुपये के सामान के लिए ई-वे बिल बनाना होता है। लेकिन बिजली कटौती के कारण बिल जनरेट नहीं हो रहे, जिससे कई घंटे तक बेकार में गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारु न होने तक ई-वे बिल में छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed