फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu kashmir,waether

पहलगाम के लिए रवाना जत्था टिकरी से वापस जम्मू भेजा

विज्ञापन
problem,jammu kashmir,waether
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई जगह भूस्खलन के बाद हजारों वाहन रोके गए हैं। शनिवार दोपहर तक हाईवे बंद रहने से आधार शिविर भगवती नगर (जम्मू) से पहलगाम के लिए भेजा गया अमरनाथ यात्रियों का जत्था टिकरी से वापस जम्मू भेज दिया गया। बालटाल के लिए भेजे गए जत्थे को चंद्रकोट (रामबन) यात्री निवास में घंटों रोके जाने के बाद शनिवार दोपहर बाद रवाना कर दिया गया। यहां से श्रद्धालुओं को रविवार सुबह पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है। शनिवार को पवित्र गुफा में 7271 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पहलगाम के लिए शनिवार सुबह 3417 पुरुष, 1002 महिलाएं, दो बच्चे, 118 साधु और 10 साध्वियों सहित कुल 4549 श्रद्धालुओं को भेजा गया, लेकिन रामबन में हाईवे बंद होने के कारण उन्हें टिकरी से वापस जम्मू भेज दिया गया। वहीं, जम्मू से सुबह बालटाल के लिए 2504 श्रद्धालुओं को भेजा गया। इनमें 1587 पुरुष, 901 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल थे। रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण जत्थे को चंद्रकोट यात्री निवास में रोक दिया गया, जिसे दोपहर बाद हाईवे बहाल होने पर आगे भेजा गया। शनिवार को दोनों जत्थों में कुल 7053 यात्री भेजे गए थे। आधार शिविर जम्मू में देर शाम तक करीब दो हजार यात्री ठहराए गए, जबकि अन्य श्रद्धालुओं को बाकी के सरायों और स्थलों पर ठहराया गया है। हाईवे बंद होने के कारण शुक्रवार को भी जम्मू से यात्रा स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed