फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

सड़क पर वाहन; किनारे दौड़ रहा करंट, जानलेवा बने ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
problem
जम्मू। शहर में नियमों को ताक पर रख कर सड़कों के किनारे लगाए गए ट्रांसफार्मर जानलेवा साबित होते जा रहे हैं। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन और विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। नगरोटा में दो दिन पहले ट्रांसफार्मर के करंट की वजह से एक भैंस और कुत्ते की जान चली गई है। कुछ माह पहले गांधीनगर और रेजिडेंसी रोड पर ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्टसर्किट के कारण कुछ वाहनों में आग लग गई थी।
विज्ञापन

सड़कों किनारे लगे ट्रांसफार्मर दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। इन्हें दूसरी जगह में शिफ्ट करने पर काम ठंडे बस्ते में है। सुरक्षित स्थानों में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 2018 में प्रस्ताव सचिवालय भेजा गया था। इसके तहत तीन करोड़ रुपये की मांग की गई थी, लेकिन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया गया। ऐसे में ट्रांसफार्मर नहीं हट पाए। मौजूदा समय में भगवती नगर, कासिम नगर, संजय नगर, बिक्रम चौक सहित अन्य स्थानों में ट्रांसफार्मर सड़क के किनारे लगे हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन इसकी चपेट में आ सकते हैं। कासिम नगर में ट्रांसफार्मर जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर है। यहां पर पार्क भी है, जहां लोगों की काफी आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

जमीन से कुछ ही ऊंचाई में ट्रांसफार्मर लगे होने के कारण नगरोटा में भी एक पशु चपेट में आया। करंट लगने से मौत हो गई है। 2018 में भी भगवती नगर स्थित ट्रांसफार्मर से कार टकरा गई थी। बड़ा हादसा होते-होते बचा था। इसके बाद कारपोरेशन ने सड़कों किनारे लगे ट्रांसफार्मरों को दूसरी जगह में शिफ्ट करने का फैसला लिया था। इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिली है। फिलहाल ट्रांसफार्मरों को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा सकता है। ट्रांसफार्मर जमीन से काफी ऊंचाई पर हैं। कुछ ट्रांसफार्मरों को कांटेदार तारों से कवर किया जा रहा है।
- संदीप सेठ, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed