{"_id":"61f6f4a4d55d1b282435ef30","slug":"problem-jammu-city-news-jmu252868127","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्योरी में छात्र पास, असाइनमेंट के अंक देने में इग्नु फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्योरी में छात्र पास, असाइनमेंट के अंक देने में इग्नु फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोराना महामारी ने जहां देश दुनिया में लाखों जिंदगियों को लील लिया है वहीं, कारोबार सहित अन्य चीजें भी काफी प्रभावित हो रही हैं। लोग तीन साल से इसी का दंश झेल रहे हैं। इसमें इग्नु से पढ़ाई करने वाले छात्र भी शामिल हैं, जो असाइनमेंट जमा करवाने के बावजूद तीन-चार साल से डिग्री-डिप्लोमा हासिल नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण वह परीक्षाओं में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं, जोकि चिंताजनक है। इस संबंध में उनके अभिभावकों ने भी प्रशासन से इस संबंध में जल्द कदम उठाने की अपील की है।
प्रदेश के सैंकड़ों विद्यार्थियों ऐसे हैं। जिनकी डिग्रियां और डिप्लोमे लंबित पड़े हैं। विद्यार्थियों ने थ्योरी की परीक्षा तो कब की पास कर ली है, लेकिन अभी तक असाइनमेंट के नंबर अभी तक नहीं जुड़ पाए हैं। जम्मू विवि के अध्ययन केंद्र में लाइब्रेरी की असाइनमेंट जमा करवाने आई रेखा देवी और शगुप्ता ने बताया कि उन्होंने 2019 में दाखिला लिया था। लॉकडाउन के चलते डाकघर भी बंद पड़े हैं। वाहन नहीं चलने के कारण अध्ययन केंद्रों तक नहीं पहंच पा रहे हैं। विवि ने अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करवाने का निर्देश भी जारी किया था। उसी के अनुसार घर से ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करवाई, लेकिन अभी तक नंबर नहीं जुड़े हैं। अक्तूबर 2021 में दोबारा क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में ऑफलाइन मोड से असाइनमेंट जमा करवाई, लेकिन फिर स्थिति जस के तस है।
पांच साल में पूरी नहीं हो रही डिग्री
रूरल डेवलपमेंट में डिप्लोमा करने वाले सुरेश, पत्रकारिता में डिप्लोमा करने वाले मंगल जमवाल और रितिका महाजन ने बताया कि जुलाई, 2019 में पंजीकरण करवाया था। जनवरी, 2020 में असाइमेंट सामग्री आई और जुलाई में जमा करवाने की तिथि निर्धारित की गई थी। विवि ने ऑनलाइन जमा करने के लिए कहा। परीक्षा में अच्छे अंक आए हैं, लेकिन असाइमेंट के अंक अभी तक नहीं जुड़ पा रहे हैं। सरकार की ओर से लगातर विभिन्न विभागों में पद सृजित किए जा रहे हैं। एक साल के डिप्लोमा और दो साल की डिग्री को पूरे होने में पांच साल लग रहे हैं।
विज्ञापन
जिन विद्यार्थियों के असाइनमेंट के अंक बीते दो सालों से नहीं जुड़ पा रहे हैं। इसके चलते जिनके डिप्लोमा या डिग्री लंबित हो रही हैं। उन्हें तुरंत अध्ययन केंद्र से संपर्क करना होगा। उन्होंने ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से जो असाइनमेंट जमा करवाए हैं। उनका प्रूफ भी साथ लेकर आएं ताकि, उनके असाइनमेंट के अंक जल्दी जोड़ें जा सके। विद्यार्थियों को बिल्कुल लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कई विद्यार्थी अध्ययन केंद्र में ऐसी भी समस्या लेकर आते हैं। जिनके डिग्री करने का सत्र भी खत्म हो जाता है। उन्हें सत्र के चलते असाइनमेंट के अंकों की परवाह नहीं होती। बाद में विभाग को भी परेशानी बनाते हैं। इसलिए अपने काम के प्रति सत्रक रहें। जो समस्या लेकर आएगा।उसकी समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
- प्रो. विभागकर मंसोत्रा, कोआर्डिनेटर, इग्नु जम्मू विवि