फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

2019 में घोषित अवॉर्ड की राशि अभी तक नहीं मिली

विज्ञापन
problem
जम्मू। प्रदेश सरकार हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर साहित्य, खेल, जन सेवा सहित 11 वर्गों में स्टेट अवॉर्ड देती है। इस बार भी 26 जनवरी को अवॉर्ड की घोषणा करेगी। हालाकि 2019 में घोषित स्टेट अवॉर्ड की राशि अभी तक पुरस्कार विजेताओं को नहीं मिल पाई है। इसमें साहित्यकार, खिलाड़ी सहित अन्य लोग शामिल हैं, जिन्हें पुरस्कार की राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से घोषित अवॉर्ड समय पर नहीं मिलने से पुरस्कार विजेताओं में काफी निराशा है। 2019 में पद्मश्री जितेंद्र उधमपुर को प्रदेश सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार देने की घोषणा की थी। पुरस्कार घोषणा किए चार वर्ष होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक पुरस्कार की राशि नहीं मिल पाई है। वहीं 2021 में पद्मश्री शिव दत्त निर्मोही को लाइफटाइम अचवीमेंट अवॉर्ड देने की घोषण की थी, लेकिन अभी तक उन्हें भी अवॉर्ड की राशि नहीं मिल पाई है। प्रदेश सरकार अवॉर्ड की घोषणा तो कर देती है, लेकिन कई-कई वर्षों तक अवार्ड की राशि नहीं दे पाती है। पद्मश्री जितेंद्र उधमपुर ने कहा कि अगर सरकार ने अवार्ड की घोषण की है तो फिर उसे समय पर देना चाहिए। इससे पुरस्कार पाने वाले और पुरस्कार की गरिमा बनी रहती है। सरकार को चाहिए की वह समय रहते पुरस्कार राशि दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed