फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

फिर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू, लेकिन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम नहीं

विज्ञापन
problem
जम्मू। प्रदेश में कोरोना के मामलों मे बढ़ोतरी होते ही शिक्षण गतिविधियां फिर से प्रभावित हुई हैं। अब एक बार फिर से पढ़ाई ऑनलाइन मोड से होने लगी है, लेकिन उच्च शिक्षण संस्थानों में लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) तैयार नहीं हो पाया है। इस कारण पठन-पाठन की प्रकिया गूगल मीट, जूम और अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से हो रही है, लेकिन इनमें तकनीकी खामियों के चलते विद्यार्थी सही ढंग से शिक्षा हासिल नहीं कर पा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों सहित लेक्चरर भी परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन की प्रक्रिया फिर ऑनलाइन मोड पर चली गई है। लेकिन विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कोई लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम तैयार नहीं हो पाया है। इस कारण विद्यार्थी परेशान हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए गूगल मीट, जूम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कक्षाएं लेना मजबूरी बन गया है। इन एप में इंटरनेट, ऑडियो-वीडियो की परेशानी आ रही है। इससे विद्यार्थी ऑनलाइन क्लासेज से बचते हैं।
विज्ञापन

लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने पर ऑनलाइन कक्षाएं लेने वाले विद्यार्थियों की हाजिरी का रिकॉर्ड, साइबर डिस्टरबेंस की कम संभावना, ऑनलाइन की परीक्षा लेने की सुविधा आदि होती है। जम्मू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बताया कि गूगल मीट और अन्य एप पर ऑनलाइन कक्षा के दौरान इंटरनेट सहित ऑडियो-वीडियो की परेशानी आम है। इससे विषय की समझ अच्छे से नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के लिए जम्मू विश्वविद्यालय ने इंफोरमेशन एंड लाइब्रेरी नेटवर्क सेंटर के साथ समझौता किया है। जल्द ही सुविधा मिलने लगेगी। ये केंद्र विवि को एलएमएस की सुविधा मुहैया करवाएगा।
- विनय ठुसो, प्रवक्ता, जम्मू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed