फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

शहर में सैनिटाइजेशन अभियान पड़ा ठंडा

विज्ञापन
problem
जम्मू। शहर में हर रोज सैकड़ों मरीज कारोना की चपेट में आ रहे हैं। बावूजद इसके सैनिटाइजेशन अभियान ठंडा पड़ गया है। पहले रोजाना गलियों को सैनिटाइज किया जा रहा था। अब जैसे-जैसे कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ती जा रही है तो छिड़काव करने के लिए कोई नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन

वार्डों को सैनिटाइज करने के लिए लोग कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस कारण लोगों का स्वास्थ्य रामभेरोसे ही चल रहा है। अप्रैल, मई और जून में सैनिटाइजशन पर नगर गिनम ने 30 लाख रुपये के करीब राशि खर्च की। इस दौरान छिड़काव के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें भी मुहैया करवाई गईं, लेकिन इनका भी सही प्रयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन करने के लिए हर वार्ड में दो-दो पंप मशीनें सफाई कर्मचारियों को भी मुहैया करवाई गई थीं। इनके माध्यम से हर गली को रूटीन में सैनिटाइज करना था, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। छिड़काव के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया ने बताया कि वार्डों को सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इस कारण थोड़ी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed