{"_id":"5f19f5738ebc3e63cb7ee880","slug":"problem-jammu-city-news-jmu21497854","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कैसे हारेगा कोरोना जब लोग करेंगे ऐसी गलतियां! यहां उड़ाई गईं नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कैसे हारेगा कोरोना जब लोग करेंगे ऐसी गलतियां! यहां उड़ाई गईं नियमों की धज्जियां
Fri, 24 Jul 2020 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
नेहरू मार्केट के पास आरटीओ ऑफिस के बाहर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय जम्मू में लोगों ने सामाजिक दूरी की खूब धज्जियां उड़ाईं। कई लोगों ने तो मास्क भी नहीं पहना था। गुरुवार को बिक्रम चौक एआरटीओ दफ्तर में वाहन में नंबर प्लेट लगवाने और फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए लोगों की लंबीं कतारें लगीं।
विज्ञापन
इस दौरान सामाजिक दूरी का कोई ध्यान नहीं रखा गया, न ही प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। बीते दिनों भी आरटीओ कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ा था, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस की ओर से सख्ती करने के बाद स्थिति ठीक हुई। शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों का इतनी संख्या में जमा होना और सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन नहीं करना चिंता का विषय है। आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में एसओपी के नियमों को यकीनी बनाने के लिए कार्यालय के कार्य को दिन के हिसाब से बांटा गया है। बावजूद इसके निमयों का पालन नहीं हो रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त को घर-घर लहराएगा तिरंगा, अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने की ये तैयारी