फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,electercity,jammu news

ग्रेटर कैलाश में आज 14 घंटे बिजली कटौती

विज्ञापन
problem,electercity,jammu news
जम्मू। जम्मू शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी। मुख्य अभियंता वितरण जेपीडीसीएल जम्मू के अनुसार शुक्रवार को गवर्नर हाउस, न्यू प्लॉट, रेहाड़ी चुंगी, सरवल, रेहाड़ी, बीसी रोड, शकुंतला, उस्ताद मोहल्ला, अंबफला, मांडा क्षेत्र में सुबह 6 से 9 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। ग्रेटर कैलाश, बीरपुर उद्योग, सियोरा, कनाल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से रात 9.30 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। इसी तरह समेलपुर, राया, गुढ़ा, मंडल क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह, ब्यासपुर, कोटली, कल्याण, मीरां साहिब के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुबह 8.30 बजे से 9 बजे और दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक प्रभावित रहेगी। कृष्णा नगर, चांद नगर, ज्यूल चौक, विनायक बाजार, पीएचई, कंपनी बाग, एमए स्टेडियम, जम्मू क्लब और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। ग्रेटर कैलाश, बीरपुर उद्योग, सियोरा, कनाल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से रात 9.30 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

---
रेडक्रॉस रैफल ड्रॉ के विजेता किए पुरस्कृत
जम्मू। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जम्मू क्षेत्र के अध्यक्ष मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने रेडक्रॉस रैफल ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार दिए। रेडक्रॉस सोसाइटी जम्मू के सचिव विनोद मल्होत्रा ने कहा कि ड्रॉ के परिणाम 13 दिसंबर, 2020 को घोषित किए गए थे। कहा कि कोविड महामारी के कारण 2020 का रेडक्रॉस मेला आयोजित नहीं किया जा सका, लेकिन अब विजेताओं के को पुरस्कार वितरित किए जा रहे हैं। विजेताओं में बीएसएफ के कांस्टेबल एस आकाश को आईफोन, धनपाल सिंह रावत और बंसी लाल ने लैपटॉप, विनय चतुर्वेदी और जी वेंकट राव ने मोबाइल जीता। अदिति गुप्ता ने गियर साइकिल जीती। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed