फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,dron,jammu news

कानाचक बॉर्डर पर 3 दिन से मंडरा रहा ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

विज्ञापन
problem,dron,jammu news
जम्मू। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कानाचक में लगातार तीन दिन से ड्रोन मंडरा रहा है। इसे लेकर बीएसएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई हैं। बीते शनिवार को सीमा पर ड्रोन देखा गया, इसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। फिर रविवार को और सोमवार को भी ड्रोन देखा गया, जिसे बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा। लगातार तीन दिन से इस तरह की गतिविधियां बॉर्डर पर तनाव की स्थिति पैदा कर रही हैं, क्योंकि चार दिन पहले सांबा बॉर्डर पर भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये हथियार फेंके गए, जिन्हें बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान कोविड-19 का फायदा उठाकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में है, इसलिए बॉर्डर और एलओसी पर हर तरफ से ड्रोन के जरिए हथियार फेंकने की कोशिश की जा रही है, ताकि आतंकियों तक हथियार पहुंचाए जाएं। कोरोना कर्फ्यू में आतंकियों के पास हथियार और गोलाबारूद नहीं पहुंच पा रहा। इस वजह से आतंकी संगठन सीमा पार से लगातार ड्रोन के जरिए हथियार फेंकने की कोशश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि बीएसएफ और पुलिस ने इसे लेकर एयरफोर्स से भी बात की है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह क्या मामला है। बीएसएफ के प्रवक्ता का कहना है कि यह सब सिविल एरिया में देखा जा रहा है। इसमें पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed