{"_id":"618ad349d264c86dc01247b4","slug":"problem-dengu-samba-news-rspura-news-jmu247511060","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ा डेंगू, नहीं किया जा रहा दवा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ा डेंगू, नहीं किया जा रहा दवा का छिड़काव
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपजिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के डंक से लोग परेशान हैं। कई घरों डेंगू के मरीज पाए जा रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन कारगर कदम नहीं उठा पा रहा है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक नहीं किया जा रहा। पूर्व सरपंच स्वर्ण लाल भगत का कहना है कि सरकार की ओर से स्वच्छता बनाए रखने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन दिनों जब डेंगूूूूू फैल रहा है तो पंचायत स्तर पर गांव में दवा का छिड़काव तक नहीं करवाया जा रहा। न ही पंचायतों के पास इसके लिए किसी प्रकार का फंड है।
आरएस पुरा ब्लॉक के चेयरमैन तरसेम शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी सतीश चंद्र से मिलकर इसकी रोकथाम के लिए चर्चा की गई थी। बुधवार को सीएमओ जम्मू से मिलकर उन्हें स्थिति से अवगत करवाया जाएगा, ताकि लोगों को डेंगू से बचाया जा सके। चेयरमैन ने कहा कि उनके पास फंड नहीं है।
डॉ. मनोहर शर्मा का कहना है कि आंकड़ों की मानें तो बीते साल के मुकाबले इस साल डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई हैं। ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) और रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) की मांग भी लगातार बढ़ने लगी है। इस साल डेंगू से पीड़ित मरीजों में ब्लीडिंग की समस्याएं भी अधिक हैं। आरएस पुरा ब्लॉक मेडिकल अधिकारी सतीश चंद्र का कहना है कि उपजिले में डेंगू से के टेस्ट करने के साथ डेंगू पीड़ितों का उपचार किया जा रहा।