फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   private schools arbitrary over fee

बढ़ती जा रही निजी स्कूलों की मनमानी

Wed, 01 Apr 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 01 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
private schools arbitrary over fee

जम्मू संभाग स्थित निजी स्कूलों में जब से एडमिशन का दौर चल रहा है, तब से ही निजी स्कूलों की मनमानि के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर अभिभावक शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे थे, तो अब लोगों ने कार्रवाई न होने पर सड़कों पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी देना भी शुरू कर दिया हैं। वहीं डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन का कहना है कि जल्द इसको लेकर शिक्षा विभाग कदम उठाएगा।

विज्ञापन


निजी स्कूल कई तरह नए चार्ज लगाकर विद्यार्थियों से अच्छी-खासी रकम वसूल रहे हैं। कई स्कूल तो विद्यार्थियों को स्कूल से ही यूनिफार्म और किताबें खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। हिंदुस्तान शिव सेना के प्रदेश प्रमुख विक्रांत कपूर ने इसका कड़ा विरोध किया है। विक्रांत कपूर ने कहा कि जम्मू में निजी स्कूलों की मनमानी के कारण आम आदमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का तो निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो चुका है। स्कूलों में विद्यार्थियों से जरूरत से कहीं अधिक फीस वसूलने के साथ किताबों और यूनिफार्म के भी अच्छे-खासे दाम वसूले जा रहे हैं। स्कूल प्रशासन अभिभावकों की परेशानियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनकी सरकार से मांग है कि इसको गंभीरता से लेकर कुछ कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षा निदेशक जम्मू से मांग है कि इन स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन उनको सड़कों पर उतरना पड़ेगा। शिक्षा निदेशक जम्मू सिमरन दीप सिंह ने कहा कि अभी तक उनके पास कोई मामला नहीं आया है। अगर निजी स्कूल ज्यादा परेशानी पैदा कर रहे हैं तो जल्द ही शिक्षा विभाग इसको लेकर जरूरी कदम उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed