{"_id":"6605d0a9a06f96cf26077c34","slug":"private-bus-driver-on-strike-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100442-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ई-बसों के विरोध में दूसरे दिन भी नहीं चली निजी बसें, लोग रहे दरबदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ई-बसों के विरोध में दूसरे दिन भी नहीं चली निजी बसें, लोग रहे दरबदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। जम्मू से अखनूर व जम्मू से आरएस पुरा रूट पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत चलाई गई ई-बसों के विरोध में वीरवार को दूसरे दिन भी निजी बसों का संचालन बंद रहा। वीरवार को जम्मू जिले में जम्मू-छम्ब और जम्मू आरएस पूरा बस यूनियन के समर्थन में आल जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जम्मू जिले की सभी बसों व मिनी बसों की भी हड़ताल रही। सांबा व कठुआ जिले में भी निजी बसों का आवागमन बंद रहा। दिन भर रहे चक्काजाम से अखनूर के निर्दोष चौक में जम्मू जाने वाले यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। अखनूर से हजारों यात्री रोजाना जम्मू के लिए जाते हैं जिनके लिए वीरवार को सरकारी ई-बसें नाकाफ़ी साबित हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जम्मू म्युनिसिपल कमिश्नर राहुल यादव ने कहा कि अखनूर और आरएस पुरा से बार बार लोगों की मांग पर ई-बस की सुविधा उपलब्ध करवाई है। बिना वजह गतिरोध बनाया जा रहा है। ई-बसों की टाइमिंग आदि को लेकर अगर कोई दिक्कत है तो उस पर चर्चा हो सकती है, लेकिन बिना वजह विवाद बनाना ठीक नहीं है।
अजीत सिंह अध्यक्ष आल जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने बताया कि जम्मू-अखनूर और जम्मू-आरएस पुरा दो मुख्य रूटों पर ई-बसों को चलाने का विरोध था। उसके लिए संभागीय आयुक्त रमेश कुमार से आश्वासन मिला है कि इन दोनों रूट पर ई-बसों को वापस लिया जाएगा। वहीं कुछ अन्य रूट पर परिवर्तन के लिए संभागीय आयुक्त ने दो दिन का समय मांगा है। इनके आश्वासन पर हड़ताल को वापस ले रहे हैं।