फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Prioritizing education for children who lack resources, shikshak sammelan in jammu

जिन बच्चों के पास संसाधन की कमी, उन्हें शिक्षा देना प्राथमिकता

विज्ञापन
Prioritizing education for children who lack resources, shikshak sammelan in jammu
जम्मू। जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम के बैनर तले हुए एक दिवसीय शिक्षक सम्मेलन में उन बच्चों की शिक्षा पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देने की बात की गई, जिनके पास संसाधनों की कमी है। टीचर्स भवन गांधीनगर में आयोजित सम्मेलन में अध्यापकों से जु़ड़े विभिन्न मुद्दों और उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। सम्मेलन में सभी जिलों से अध्यापक पहुंचे थे।
विज्ञापन

सम्मेलन में फोरम के चेयरमैन गणेश खजूरिया ने शिक्षकों से अपील की कि वह उन बच्चों पर प्राथमिकता से ध्यान दें, जिनके पास संसाधनों की कमी है। ऑनलाइन पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं होने से इन बच्चों की शिक्षा सबसे अधिक प्रभावित हुई है, ऐसे में हमारा कर्त्तव्य बनता है कि इनके लिए स्कूल में पढ़ाई का माहौल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए अपने सुझाव दिए ताकि भविष्य में इसका लाभ मिल सके। इस दौरान फोरम के सदस्य अकरम ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं और लोगों की ओर से स्कूलों को गोद लिया जा रहा है, जो अच्छा संकेत है। इस दौरान फोरम के सदस्यों ने अध्यापकों से जुड़े मुद्दों के हल के लिए विभाग और सरकार से मांग की। इसमें अध्यापकों की पदोन्नति, खाली पदों पर भर्ती, एसएस के तहत उन्नत स्कूलों में मास्टर की पोस्ट सृजन करना, आरईटी टीचर्स, लेक्चरर को नियमित करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed