पाक पारंपरिक युद्ध लड़ने की ताकत खो चुका है : मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को लेह पहुंचे पीएम मोदी ने लेह की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लेह ने जितना मुझे प्यार दिया है उसका कर्ज हर हाल में चुकाऊंगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लेह-कारगिल-श्रीनगर ट्रांसमिशन लाइन का शिलान्यास किया और 45 मेगावाट की पनबिजली परियोजना का उदघाटन किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो सपना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने देखा था उसे हम साकार करने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि एक वक्त ऐसा था जब प्रधानमंत्री कई सालों तक इस राज्य में नहीं आते थे। लेकिन एक प्रधानमंत्री ऐसा है जो दो महीने में दूसरी बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आया है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने लेह में तीन पी (प्रकाश, पर्यावरण और पर्यटन)का नारा दिया पीएम ने कहा कि इस थ्री पी की शक्ति को लेह की जमीन पर उतारनी होगी। उन्होंने कहा कि सोलर एनर्जी के लिए लेह लद्दाख एकदम सही जगह है। लेह अब उधार की रोशनी पर नहीं जीएगा।
पाक पीएम ने जमकर साधा निशाना
अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर तोड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर निशाना साधा।
मोदी ने कहा, पड़ोसी देश पारंपरिक युद्ध लड़ने की ताकत खो चुका है, लेकिन आतंकवाद के छद्य युद्ध (प्रॉक्सी वार) में लगातार शामिल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना को पारंपरिक युद्ध के मुकाबले आतंकवाद से ज्यादा नुकसान हुआ है।
लेह यात्रा के दौरान थल और वायु सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने छद्य युद्ध की निंदा की।
घाटी में केसरिया क्रांति लाने की अपील
जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर में केसरिया क्रांति(केसर उत्पादन)लाने की अपील की। यानी घाटी में केसर का उत्पादन को दुरुस्त करने को कहा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के 60 करोड़ का कर्ज माफ करने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि राज्य में 4 बड़े हाईवे बनाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को देश की सबसे बड़ी बुराई बताते हुए कहा कि हम सब लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलकर पूरी ताकत से लड़ेंगे और उसे खत्म करके रहेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लेह के लोगों की राष्ट्रभक्ति का हम नमन करते हैं। मुझे लेह के सामर्थ्य पर गौरव है।
लेह जितना खूबसूरत है उतनी ही यहां परेशानियां हैं
इस कार्यक्रम में मौजूद जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लेह में कहा कि लेह की जमीन पर हम पीएम का स्वागत करते हैं।
मुख्यमंत्री ने लेह के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि लेह के लोग परेशानी में भी मुस्कान को बनाए रखते हैं।
लेकिन हम कई बार गलतफहमी के शिकार हो जाते हैं कि मुस्कुरा रहे हैं तो कोई समस्या नहीं है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लेह जितना खूबसूरत है उतनी ही यहां परेशानियां भी हैं। (फोटो-सोशल मीडिया)
दो परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किया
लेह पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सियाचिन पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही लेह में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाया जाएगा ।
इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। पीएम मोदी मंगलवार को दो जल विद्युत परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की।
इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहें। साथ ही मोदी ख्री सुलतान चौ. स्पोर्ट्स स्टेडियम बयामाथंग कारगिल में मुस्लिम बहुसंख्य लोगों को संबोधित करेंगे।
नरेंद्र मोदी दुर्गम युद्ध क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल भी बढ़ाएंगे।
कारगिल जाने से सभी रास्ते बंद
कारगिल जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है।