{"_id":"6028e5ed8ebc3ee8f85176dd","slug":"prime-minister-modi-will-make-jammu-kashmir-model-of-development-said-bjp-national-spokesperson","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर को प्रधानमंत्री बनाएंगे विकास का मॉडल: आरपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर को प्रधानमंत्री बनाएंगे विकास का मॉडल: आरपी सिंह
Sun, 14 Feb 2021 02:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर को विकास का मॉडल बनाएंगे। शनिवार को जम्मू में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे आरपी सिंह ने प्रदेश के भाजपा प्रवक्ताओं व मीडिया विभाग के पदाधिकारियों से बैठक की और भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों के समक्ष और बेहतर तरीके से पेश करने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर को पूर्ववर्ती सरकारों ने भ्रष्टाचार से जकड़ा हुआ था। यहां पर बुनियादी ढांचे व सेवाओं का अभाव था। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी, प्रवक्ता ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, गिरधारी लाल रैना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
