फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   press note of amarnath yatra cancellation withdrawal by government

प्रशासन ने वापस लिया अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला, जल्दी जारी होगी नई सूचना

Wed, 22 Apr 2020 10:35 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 22 Apr 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
press note of amarnath yatra cancellation withdrawal by government
अमरनाथ यात्रा

कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा को लेकर संशय बढ़ गया है। राजभवन में बुधवार को हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 38वीं बैठक में पहले यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया लेकिन एक घंटे के भीतर ही फैसले को वापस ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देश पर यात्रा को रद्द करने का फैसला वापस लिया गया है।

विज्ञापन


श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यात्रा को रद्द करने का कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजी मौजूदा परिस्थितियों को बताया गया। बाद में संशोधित फैसले में कहा गया कि वर्तमान में यात्रा के लिए संबंधित व्यवस्थाएं करना संभव नहीं है। भविष्य में हालात की समीक्षा कर इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


राजभवन की ओर से बुधवार शाम को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बोर्ड की बैठक में बताया गया कि कश्मीर घाटी में 77 रेड जोन ऐसे हैं, जो यात्रा मार्ग में पड़ते हैं। कोरोना महामारी के चलते लंगर व चिकित्सा शिविरों की स्थापना और इन शिविरों के लिए आवश्यक सुविधाएं और सामग्री जुटाना संभव नहीं है। चूंकि पूरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन घोषित है, ऐसे में इन रास्तों से बर्फ हटाना और उसे श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए सुचारु बनाना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि देश में जिस प्रकार की परिस्थितियां हैं, उसमें यात्रियों की सुरक्षा करना प्रमुख जिम्मेदारी है। इसलिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाता है कि इस वर्ष यात्रा का आयोजन करना उचित फैसला नहीं होगा।


23 जून से प्रस्तावित है यात्रा
अमरनाथ यात्रा को आगामी 23 जून से शुरू किया जाना है लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी तक दो बार यात्री पंजीकरण को स्थगित किया जा चुका है। इस साल एक अप्रैल से यात्री पंजीकरण शुरू होना था, जिसे 4 मई तक स्थगित किया गया है। इस साल 42 दिन की यात्रा प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed