{"_id":"62ec0a1ba3c7d5598a00f2fe","slug":"press-conference-reasi-news-jmu265361145","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार का ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार का ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। कांग्रेस नेताओं ने वीरवार को प्रेसवार्ता कर महंगाई केेेेेे लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार ठहराया। कहा कि भाजपा ने लोगों को अच्छे दिन दिखाने के वादे किए थे, लेकिन लोगों को बुरे दिनों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय बैंकट हॉल में पार्टी के पूर्व जिला प्रधान प्रीतम सिंह, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष यश वर्मा और वरिष्ठ नेता बिशन मगोत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। खाने पीने के सामान पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। खुला सामान काफी महंगा बिक रहा है। पैकेजिंग वाले सामान पर जीएसटी लगा दिया है। रसोई गैस सिलिंडर एक हजार रुपये तक पहुंच गया है। लोगों को सब्सिडी आना भी बंद हो गई है।
उन्होंने कहा कि गरीब जनता त्राहिमाम कर रही है। इसका हिसाब भाजपा को आने वाले दिनों में देना होगा। बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां नहीं मिल रही हैं। कई सरकारी संस्थानों को निजी कर अपने चहेतों को खुश किया जा रहा है। सरकार ने गरीब लोगों की लुटिया डुबो दी है। नगर के बीचोबीच स्थित जनाना पार्क का नाम बदलने की कोशिश की जा रही है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएग। मौके पर रतन लाल भगत, रवि शर्मा, आदि भी मौजूद रहे।