फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Press conference

परिसीमन का प्रस्ताव लोगों के लिए हितकारी

विज्ञापन
Press conference
रियासी में स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारवार्ता करते हुए भाजपा नेता। - फोटो : REASI
रियासी। भाजपा के जिला कार्यालय में बुधवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार गुप्ता ने परिसीमन आयोग की प्रस्तावित रिपोर्ट को सही ठहराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग की तरफ से जम्मू संभाग में छह तथा कश्मीर में एक नया विधानसभा क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव का फायदा प्रदेश के लोगों को होगा। वहीं, बाग ए बाहु और श्री माता वैष्णो देवी के नाम से दो नई विधानसभा बनाने का प्रस्ताव ऐतिहासिक है। इसका विरोध करने वाले लोगों के हित में नहीं हैं। आयोग ने प्रदेश के लोगों के साथ वर्षों से चले आ रहे भेदभाव को समाप्त किया है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि विधानसभाओं का गठन सही न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पूर्व राजनीतिक दलों ने अपने फायदे के लिए मनमाने ढंग से विधानसभाएं बनाई थीं। जम्मू में कश्मीर के मुकाबले विधानसभा क्षेत्र कम थे, जिसमें छह सीटें बढ़ाई गई हैं। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों की संख्या को भी 18-18 किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले उधमपुर, डोडा, कठुआ लोकसभा में 17, जबकि जम्मू, पुंछ, राजोरी में 20 विधानसभा क्षेत्र थे। अब रियासी जिले को जम्मू लोकसभा क्षेत्र के साथ जोड़ा गया है। मौके पर डीडीसी जिला अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग, नगर परिषद अध्यक्ष सुदेश कुमार पुरी, जिला प्रधान शील मगोत्रा, एससी मोर्चा के प्रदेश उपप्रधान चमन लाल भगत, पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा, मंडल प्रधान राघव कृष्ण केसर, अश्विनी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed