फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   President to inaugurate Katra helipad

कटड़ा में पंछी हेलिपैड का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति

Sun, 31 Aug 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Sun, 31 Aug 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
President to inaugurate Katra helipad

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी मंगलवार को वैष्णो देवी के दर्शन के साथ में भवन पर बनाए गए नए पंछी हेलिपैड और श्रीधर भवन लिफ्ट का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी दौरे के कार्यक्रम में कहा गया है कि राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को जम्मू पहुंचेंगे। वह उस दिन जम्मू विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली लौटने से पहले माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के श्रीधर भवन लिफ्ट और पंछी हेलीपैड का उद्घाटन करेंगे। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि पंछी हेलिपैड वीआईपी लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा या यात्रियों की आवाजाही के लिए। राष्ट्रपति का हेलिकाप्टर भी इसी हेलिपैड पर उतर सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कटड़ा रेलवे स्टेशन के उद्घाटन करने से कुछ दिन पहले इस हेलिपैड पर हेलिकाप्टर उतारने का ट्रायल भी हुआ था। उस दौरान संभावना जताई जा रही थी कि प्रधानमंत्री का हेलिकाप्टर इस हेलिपैड पर ही उतर सकता है। लेकिन अब राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन तय हुआ है। पहले पंछी हेलिपैड ही वीआईपी लोगों के लिए इस्तेमाल होता था। अब इस हेलिपैड के आधुनिकीकरण के बाद इसका इस्तेमाल फिर से शुरू किया जाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed