फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   President Katra Visit: President ramnath kovind prayed Mata Vaishno devi Lg manoj sinha also accompanied

President Katra Visit: राष्ट्रपति ने माता वैष्णो के दरबार में लगाई हाजिरी, उपराज्यपाल भी रहे साथ

Fri, 10 Jun 2022 02:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 10 Jun 2022 02:55 PM IST
सार

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए राष्ट्रपति कटड़ा पहुंचे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था रखी। दर्शन करने के बाद वह हेलिकॉप्टर से वापस जम्मू जाएंगे।

विज्ञापन
President Katra Visit: President ramnath kovind prayed Mata Vaishno devi Lg manoj sinha also accompanied
President Katra Visit - फोटो : ANI

विस्तार

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सविता कोविंद, बेटी स्वाति कोविंद और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उनके साथ रहे। राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था रखी। दर्शन करने के बाद वह हेलिकॉप्टर से वापस जम्मू जाएंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को राष्ट्रपति जम्मू पहुंचे। यहां उन्होंने आईआईएम जम्मू के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और छात्रों को डिग्रियां बांटीं। रात को जम्मू में ही विश्राम करने के उपरांत राष्ट्रपति निजी हेलिकॉप्टर से शुक्रवार को कटड़ा पहुंचें।
विज्ञापन


गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आईआईएम जम्मू के दीक्षांत समारोह के दौरान कहा  कि युवा व प्रोफेशनल मैनेजर अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहें। कभी समाज की अनदेखी करने की कोशिश न करें जिसने आपको एक सफल व्यक्ति बनने का मौका दिया है। आईआईएम जम्मू तथा अन्य शिक्षण संस्थानों से अपने दायरे में आने वाले गांवों व शहरों को गोद लें और वहां के लोगों की क्षमताओं को वृहद लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तराशें। चाहे यह उद्यमिता का क्षेत्र हो या शोध या दक्षता विकास का।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed