फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   President confers degrees to 214 students at IIM Jammu convocation

आईआईएम जम्मू के दीक्षांत समारोह में बोले राष्ट्रपति: समाज की न करें अनदेखी, अपनी जड़ों से जुड़े रहें युवा, 214 विद्यार्थियों को दी डिग्री

Thu, 09 Jun 2022 11:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 11:01 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने तीन बेटियों को मेडल और 214 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। कोविंद ने कहा कि शिक्षण संस्थान अपने दायरे में आने वाले गांवों व शहरों को गोद ले वहां की प्रतिभाओं को तराशें। 

विज्ञापन
President confers degrees to 214 students at IIM Jammu convocation
जम्मू में छात्रा को डिग्री देते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि युवा व प्रोफेशनल मैनेजर अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहें। कभी समाज की अनदेखी करने की कोशिश न करें जिसने आपको एक सफल व्यक्ति बनने का मौका दिया है। आईआईएम जम्मू तथा अन्य शिक्षण संस्थानों से अपने दायरे में आने वाले गांवों व शहरों को गोद लें और वहां के लोगों की क्षमताओं को वृहद लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तराशें। चाहे यह उद्यमिता का क्षेत्र हो या शोध या दक्षता विकास का।

विज्ञापन

तीन बेटियों को मेडल और 214 विद्यार्थियों को डिग्रियों से नवाजा

राष्ट्रपति वीरवार को जम्मू में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के पांचवें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान आईआईएम की तीन बेटियों को मेडल और 214 विद्यार्थियों को डिग्रियों से नवाजा गया। राष्ट्रपति ने कहा, भारत को वैश्विक ज्ञान का हब बनाने के लिए जरूरी है कि हमारे ज्ञान के संस्थान भी वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनें।

विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति बेहद कारगर 

उन्होंने कहा कि यह जानकार प्रसन्नता हुई कि जम्मू में आईआईटी, आईआईएम और एम्स तीनों मिलकर बच्चों को पाठ्यक्रम प्रदान कर रहे हैं, जिसमें बच्चे एक संस्थान से जाकर दूसरे संस्थान की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तर्ज पर पाठ्यक्रम व संस्थानों का एकीकरण काफी लाभदायक साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमें नौकरी देने वाला बनना 

उन्होंने कहा कि आज का दिन डिग्री लेने वाले युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये भविष्य के युवा होने के साथ ही देश का भविष्य भी हैं। इनकी शिक्षा पर ही देश का भविष्य निर्भर है। आज जमाना इनोवेशन और उद्यमिता का है। हमें नौकरी करने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना है।

कल से सबक लेकर बेहतर भविष्य के रास्ते बनाने हैं

भविष्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इन चुनौतियों को अवसर में बदलना होगा। कल से सबक लेकर बेहतर भविष्य के रास्ते बनाने हैं। आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर जम्मू-कश्मीर की दिशा में हमें आगे बढ़ना है, ताकि भविष्य के युवा तैयार हो सकें।

डॉ. जितेंद्र और एलजी रहे मौजूद 

दीक्षांत समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही आईआईएम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन डॉ. मिलिंद कांबले व संस्थान के निदेशक प्रो. बीएस सहाय भी मौजूद थे। 

आईआईएम के प्रयासों की सराहना

आईआईएम जम्मू के प्रयासों की सराहना करते हुए महामहिम रामनाथ कोविंद ने कहा, यह संस्थान इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। छात्रों के बेहतरीन विकास के लिए 15 देशों के साथ स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। एकीकृत पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी की है। इस दिशा में भी संस्थान ने प्रयास जारी रखते हुए आनंदम की स्थापना की है। 

कटड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटड़ा पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रशासन ने व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार सुबह आठ बजे राष्ट्रपति जम्मू से कटड़ा के लिए रवाना होंगे। दर्शन करने के बाद वह हेलिकॉप्टर से वापस जम्मू जाएंगे।

कटड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति निजी हेलिकॉप्टर से शुक्रवार सुबह कटड़ा पहुंचेंगे। उसके बाद बैटरी कार में सवार होकर वह भवन की ओर प्रस्थान करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन पर भवन मार्ग सहित पूरे कटड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति माता के दर्शन करने भवन जाएंगे, उस दौरान कुछ समय के लिए यात्रा बंद रहेगी।

आम यात्रियों को भवन में जाने की अनुमति नहीं

आम यात्रियों को भवन में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। देश के सुख शांति की कामना कर जब राष्ट्रपति लौट जाएंगे, तब यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed