फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   preprations to make reach of mordern education through space technology

स्पेस टेक्नोलॉजी के माध्यम से दूरदराज के इलाकों तक आधुनिक शिक्षा को पहुंचाने की तैयारी

Sat, 03 Jun 2017 10:51 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 03 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
preprations to make reach of mordern education through space technology
Jitendra Singh - फोटो : SOCIAL MEDIA

रियासत के कालेजों में टेली एजूकेशन नेटवर्क की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से राजकीय महिला कालेज गांधीनगर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में इसरो की डेवलपमेंट एंड एजूकेशनल कम्यूनिकेशन यूनियन (डीईसीयू) अहमदाबाद और रियासत के उच्च शिक्षा विभाग में समझौता हस्ताक्षर हुआ।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह और राज्य के शिक्षा मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी की मौजूदगी में डीईसीयू के निदेशक वीरेंद्र कुमार और राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव डा. असगर हसन सैमून ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन


डा. जितेंद्र ने कहा कि जम्मू कश्मीर में टेली एजूकेशन नेटवर्क पर हुए इसरो की डीईसीयू यूनिट व राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में समझौता हस्ताक्षर के दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि स्पेस तकनीक के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के कालेजों में भी आधुनिक शिक्षा मुहैया करवाई जा सकेगी। इसके रियासत के कोने कोने में रहने वाले युवाओं को समान शिक्षा और विकास यात्रा में आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं युवा: जितेंद्र सिंह

preprations to make reach of mordern education through space technology
Jitendra Singh - फोटो : SOCIAL MEDIA

उन्होंने कहा कि टेली एजूकेशन नेटवर्क से विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कश्मीर में हाल ही में हुई सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए भर्ती अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने व आईएएस परीक्षा में राज्य के युवाओं के इस साल भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने का जिक्र करते हुए कहा कि युवा प्रधानमंत्री मोदी की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं। 

बुखारी ने कहा कि समझौता हस्ताक्षर से रियासत के कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने समझौता हस्ताक्षर का श्रेय डा. जितेंद्र सिंह को दिया। टेली एजूकेशन नेटवर्क के माध्यम से रियासत के कोने कोने में शिक्षा पहुंचाने में मदद मिलेगी और रियासत में करीब पांच लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात खराब होने से शिक्षा पर असर तो पड़ा है, लेकिन उम्मीद है कि चंद दिनों में सब सामान्य हो जाएगा। इससे पूर्व आयुक्त सचिव डा. असगर हसन सैमून ने बताया कि टेली एजूकेशन नेटवर्क के माध्यम से राज्य में स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, कलस्टर विश्वविद्यालय व राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में 31 कालेज इससे जुड़ चुके हैं और आने वाले समय में सभी 97 कालेजों को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के वीसी प्रो. अशोक आईमा, जीजीएम साइंस कालेज, महिला कालेज गांधीनगर की प्रिंसिपल व शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed