फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparations to attract tourists to Jammu on the lines of Kashmir

अब सैर होगी कुछ हटके: पर्यटकों की मंजिल सिर्फ कश्मीर नहीं, जम्मू भी होगा पसंदीदा, टूरिज्म हब बनाने की तैयारी

Tue, 24 Jun 2025 12:36 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 24 Jun 2025 12:36 PM IST
सार

पर्यटन विभाग जम्मू संभाग के बारादरी, भद्रवाह, सनासर जैसे खूबसूरत लेकिन कम प्रसिद्ध स्थलों को नए पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य कश्मीर की तरह पर्यटकों को जम्मू की ओर आकर्षित करना है।

विज्ञापन
Preparations to attract tourists to Jammu on the lines of Kashmir
भद्रवाह के गुल डांडा में छुट्टियां मनाने आए पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घूमने-फिरने के लिए कश्मीर की दौड़ लगाने वाले पर्यटकों को जम्मू की खूबसूरती की तरफ खींचने की तैयारी है। पर्यटन विभाग अब जम्मू संभाग की ऐसी जगहों पर फोकस कर रहा है, जिन्हें पर्यटन हब के तौर पर विकसित किया जा सकता है। इसमें रियासी के बारादरी के साथ ही कठुआ का रंजीत सागर झील, रामबन का सनासर, डोडा की भद्रवाह वैली और उधमपुर के पटनीटॉप के नाम खास तौर पर शामिल हैं।

विज्ञापन


रियासी में चिनाब नदी पर रिवर राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है। इसके लिए बारादरी से गाइड उपलब्ध हो जाता है। कठुआ जिले में स्थित बसोहली अपनी पेंटिंग और हैंडीक्राफ्ट के लिए मशहूर है। यहां मेलों के आयोजन से पर्यटन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसी जिले में रंजीत सागर झील में फ्लोटिंग जेटी के सहारे पर्यटकों को लुभाने की तैयारी है।रामबन जिले में स्थित सनासर को एडवेंचर हब के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग की टीम दौरा कर चुकी है।
विज्ञापन


यहां पर्यटकों के साहसिक गतिविधियों के साथ ही होम स्टे और अन्य सुविधाएं विकसित करने पर विभाग काम कर रहा है। भद्रवाह को मिनी कश्मीर पुकारा जाता है। यहां की खूबसूरती किसी को भी आकर्षित कर लेती है। इसे भी पर्यटन विभाग भविष्य के एक बड़े पर्यटन हब के रूप में देख रहा है। यहां का खान-पान जैसे भद्रवाही राजमा-चावल भी काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Preparations to attract tourists to Jammu on the lines of Kashmir
भद्रवाह के गुल डांडा में छुट्टियां मनाने आए पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर में स्थित पटनीटॉप स्थानीय पर्यटकों का पसंदीदा है। अब बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी यहां तक लाने के लिए योजना बनाई जा रही है। वहीं, जम्मू में नियंत्रण रेखा पर स्थित सुचेतगढ़ को बॉर्डर टूरिज्म के लिहाज से विकसित किया जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते यहां पर्यटकों का आना लगभग बंद हो गया था। अब फिर से यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। 

जम्मू घूमने आने वाले लोग केवल शहर ही नहीं, बल्कि आसपास की जगहें भी घूमना चाहते हैं। इसी को देखते हुए आसपास के कम प्रसिद्ध स्थलों को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।- एजाज कैसर, संयुक्त निदेशक, पर्यटन विभाग

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed