{"_id":"6a9b2563aaf0e3cfcd093451","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-114474-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भगवान कृष्ण और नृसिंह भगवान के दर्शन कर मांगी सुख समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भगवान कृष्ण और नृसिंह भगवान के दर्शन कर मांगी सुख समृद्धि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मंदिरों में रौनक बनी रही। जिले के प्रसिद्ध श्री नृसिंह धाम मंदिर घगवाल में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री नृसिंह भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
एसडीएम घगवाल कंवल जीत सिंह बाली ने बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले का भव्य आयोजन किया गया है। लगभग 40 हजार श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेले में 150 से अधिक दुकानें एवं स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों ने खरीदारी का भी आनंद लिया।
मंदिर पहुंचे जनप्रतिनिधियों में विधायक सुरजीत सिंह स्लाथिया, डीडीसी के पूर्व सदस्य सुरेश शर्मा और रामपाल शर्मा भी शामिल थे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि एसडीएम के नेतृत्व में मेले का सफल संचालन किया जा रहा है और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही।
विज्ञापन
दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। हीरानगर से आई महिला कृष्णा देवी ने बताया कि वह पहली बार घगवाल स्थित नृसिंह धाम आई हैं और यहां का शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण उन्हें बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा कि दर्शन की व्यवस्था सुचारु है और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। वहीं कई परिवार अपने बच्चों को राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजाकर मंदिर पहुंचे। इससे पूरा परिसर भक्तिमय और उत्सवी माहौल में रंगा नजर आया।
डीसी ने भी नृसिंह मंदिर में की पूजा अर्चना
उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन ने नृसिंह मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा जन्माष्टमी समारोह में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं, स्थानीय कारीगरों, महिला उद्यमियों और मेले में लगे दुकानदारों से बातचीत कर उनके प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों और आजीविका को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जन्माष्टमी मेले में स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद, स्थानीय व्यंजन, खिलौनों की दुकानें और मनोरंजन के झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में परिवारों और श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद लिया।