फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: मूसलाधार बारिश से सरकारी स्कूलों में घुसा पानी, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई क्षेत्र जलमग्न हो गए, नदी-नाले उफान पर रहे और कई संपर्क मार्ग घंटों तक बंद रहे। भारी बारिश का असर सरकारी स्कूलों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला सांबा के नड ब्लॉक के दड़ुई गांव स्थित सरकारी स्कूल में बारिश का पानी घुसने से स्कूल परिसर और कक्षाएं जलमग्न हो गईं। कमरों में पानी भर जाने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई और प्रशासन को छात्रों की छुट्टी करनी पड़ी। इससे अभिभावकों और छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी नड ब्लॉक के बडला ब्राह्मणा स्थित मिडिल स्कूल में बारिश का पानी भरने से पढ़ाई बाधित हुई थी। लगातार दो सरकारी स्कूलों में जलभराव की घटनाओं ने स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय महिला कांता देवी, उषा देवी, निर्मला ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरकारी स्कूलों की स्थिति में जल्द सुधार किया जाए ताकि विद्यार्थियों को हर बारिश के दौरान ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है कि सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का दावा करती है, लेकिन आज भी कई स्कूल ऐसे हैं जहां थोड़ी सी बारिश होते ही कक्षाओं में पानी भर जाता है और पढ़ाई ठप हो जाती है। उन्होंने स्कूलों की भवन व्यवस्था और जल निकासी प्रणाली को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed