{"_id":"6071ffec8ebc3e59067dc15d","slug":"preparations-for-the-construction-of-new-quarantine-centers-in-the-state-jammu-city-news-jmu2332118139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में नए क्वारंटीन केंद्र बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में नए क्वारंटीन केंद्र बनाने की तैयारी
विज्ञापन
जम्मू। देशभर से ट्रेन और हवाई मार्ग से आ रहे संक्रमित यात्रियों को आइसोलेट करने के लिए शहर में क्वारंटीन केंद्र बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसमें स्टेशन के पास ही यात्रियों को ठहराने की योजना है।
जिला प्रशासन की ओर से क्वारंटीन केंद्र के लिए जगह की तलाश करने को कहा गया है। सरस्वती धाम को क्वारंटीन केंद्र बनाने के लिए वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से बात की जा सकती है। इससे पहले भी वह क्वारंटीन केंद्र के रूप में काम करता रहा है।
जीएमसी और गांधीनगर में मरीजों की संख्या बढ़ी
कोरोना लेवल 1 के रूप में काम कर रहे जीएमसी जम्मू में गंभीर संक्रमित मरीजों की भर्ती संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। अस्पताल में कुल 203 कोरोना समर्पित बेडों पर 50 मरीजों को इलाज दिया जा रहा है, जिनमें अधिकांश की हालत गंभीर बताई जाती है, इनमें अधिकतर मरीज 50 से 80 वर्ष के बीच के हैं, जिनमें अधिकतर को ऑक्सीजन और कइयों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसी तरह गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा कोविड अस्पताल में भी भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहां 162 बेडों पर 58 मरीज भर्ती हो चुके हैं और इनमें अधिकतर यात्री शामिल हैं। लेवल 2 के रूप में काम कर रहे इस अस्पताल में भर्ती अधिकतर मरीज बिना लक्षण वाले हैं। एस्काम बत्रा जम्मू में 108 बेडों पर 13, नारायणा अस्पताल कटड़ा में 70 बेडों पर 29 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 24 घंटे में 45118 को कोरोना वैक्सीन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 45118 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। इसमें जम्मू संभाग में 25816 और कश्मीर संभाग में 19302 लोगों को वैक्सीन दी गई। प्रदेश में अब तक 12 लाख 98 हजार 510 लोगों का टीकाकरण हो चुका है, जिसमें जम्मू संभाग में 671291 और कश्मीर संभाग में 627219 लोगों को वैक्सीन दी गई है। शनिवार को जिला जम्मू में 103 हेल्थ केयर वर्कर्स, 921 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 29501 वरिष्ठ लोगों (45 आयु से ऊपर) को कोविड वैक्सीन दी गई। इन तीनों श्रेणियों में जिला जम्मू में अब तक 29501, 65608 और 168254 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है। जिला श्रीनगर में उक्त तीनों श्रेणियों में 153, 249 और 1694 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई।