फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparations for Navratri

नवरात्र के लिए तैयारियां पूरी

Sat, 21 Mar 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/बसोहली/महानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/बसोहली/महानपुर Updated Sat, 21 Mar 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Navratri

नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले भर के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार से शुरू होने वाले उत्सव के लिए श्रद्धालुओं के उमड़ने वाले सैलाब के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। वहीं शहर के मंदिरों से निकाली जाने वाली प्रभात फेरियों का दौर भी आज से शुरू हो जाएगा।

माता बाला सुंदरी नगरी, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, लखनपुर में किले माता मंदिर, माता आशापूर्णी मंदिर कठुआ, किले माता मंदिर हीरानगर, शेर कोटला स्थित चंडिका माता मंदिर आदि को आकर्षक रूप से सजा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा मेले में सुरक्षा और श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश हैं। मुनाफाखोरी और मिलावटखोरी पर भी नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जिले के सभी मंदिरों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एक उच्च अधिकारी ने कहा कि लोग किसी भी तरह की संदिग्ध स्थिति या किसी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

बसोहली क्षेत्र में पहाड़ी पर स्थित चंचला माता मंदिर, शीतला मां, मां महाकाली झील के मध्य टापू पर स्थित चामुंडा देवी मंदिर पूरी तरह से सजाए गए हैं। जोडे़यां माता जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए लंगर कमेटी बांजल पहुंच चुकी है।


पहाड़ी गांव हट्ट व धार महानपुर में रामलीला के मंच की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। महानपुर में ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर जोड़ेयां माता, दौले माता, शक्ति माता मंदिर सहित महानपुर के पोरड़े माता, जगदंबे माता मंदिर में भी धूम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed