फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparations for Amarnath Yatra Intensify; Concludes on August 28

Jammu News: अमरनाथ यात्रा की तैयारियों मे तेजी, 28 अगस्त को होगा समापन

विज्ञापन
Preparations for Amarnath Yatra Intensify; Concludes on August 28
अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, 28 अगस्त को होगा समापन
विज्ञापन

जम्मू। आगामी अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन और लंगर संस्थाओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इस बार यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा। यात्रा शुरू होने की तारीखों की घोषणा जल्द की जा सकती है। यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड और संबंधित विभागों के साथ-साथ देशभर की लंगर संस्थाओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यात्री निवास निर्माण कार्य में तेजी
जम्मू से लेकर श्रीनगर तक यात्री सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है। खासतौर पर जम्मू के सिद्दड़ा में अमरनाथ यात्रियों के लिए एक आधुनिक और हाईटेक यात्री निवास (आधार शिविर) का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यह परियोजना ओएनजीसी द्वारा लगभग 40.20 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। इसी तरह बिजबिहेड़ा में भी 1500 की क्षमता का एक यात्री निवास ओएनजीसी के सहयोग से बन रहा है। बालटाल में भी एक यात्री निवास बन रहा है, जिसकी आधारशिला अमरनाथ यात्री 2025 में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रखी थी। इसी तरह नुनवान कैंप में भी अतिरिक्त आवास क्षमता विकसित की जा रही है। श्रीनगर के प्रवेश बिंदु पंथा चौक पर यात्रियों के रुकने के लिए नया यात्री निवास बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

लंगरों के आवेदन की स्कूरटनी शुरू
लंगर चलाने वाले संगठनों की स्क्रूटनी प्रक्रिया भी श्राइन बोर्ड ने शुरू कर दी है। कुछ सेवादारों के आवेदन रिजेक्ट होने से उनमें निराशा भी है। वहीं भोले के भक्त यात्रा आवेदन की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा भगवतीनगर आधार शिविर में रंग रोगन
पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शीर्ष अधिकारियों की बैठक जल्द प्रस्तावित है। उसी के बाद भगवतीनगर आधार शिविर की साफ-सफाई व रंगरोगन भी शुरू हो जाएगा।

बिजबिहाड़ा में तैयार हो रहा है यात्री निवास, सड़कों का काम भी जल्द होगा शुरू
अनंतनाग। आगामी अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपायुक्त अनंतनाग एवं यात्रा अधिकारी पहलगाम डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने सोमवार को सुभानपोरा बिजबिहाड़ा स्थित यात्री निवास बिजबिहाड़ा का निरीक्षण किया। सड़कों का काम भी जल्द शुरू होगा।

निरीक्षण का उद्देश्य यात्रा से पहले बुनियादी ढांचे और व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। यह यात्री निवास ओएनजीसी के संरक्षण में तैयार हो रहा है। इसमें लगभग 1,500 श्रद्धालुओं के ठहरने की क्षमता है। आवश्यकता पड़ने पर इसे अमरनाथ यात्रियों के ठहराव और सुविधा के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

इस दौरान उपायुक्त ने आरएंडबी विभाग की ओर से कराए जा रहे संपर्क मार्ग के मैकडमाइजेशन (सड़क निर्माण ) कार्य का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, इस सड़क परियोजना की स्वीकृत लागत करीब 41 लाख रुपये है और इसका टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। यात्रा शुरू होने से पहले निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed