{"_id":"603379f137668d5db546eb33","slug":"preparation-to-make-panchayat-bhavan-the-office-of-ddc-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन को डीडीसी जम्मू का अस्थायी कार्यालय बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन को डीडीसी जम्मू का अस्थायी कार्यालय बनाने की तैयारी
Mon, 22 Feb 2021 03:01 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 22 Feb 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
जम्मू के रेड हेड कांप्लेक्स स्थित पंचायत भवन की इमारत के एक हिस्से को जिला विकास परिषद कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल में लाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। इस संबंध में जिला विकास परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से जिला प्रशासन चर्चा कर चुका है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डीडीसी की अपनी इमारत के तैयार होने में अभी एक से दो साल का समय लगेगा। ऐसे में जब तक अपनी इमारत तैयार नहीं होती तब तक अस्थायी कार्यालय के तौर पर कई इमारतों पर प्रशासन गौर कर रहा है। इसमें पंचायत भवन का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद बाहु प्लाजा क्षेत्र में बीएसएनएल के खाली पड़े भवन के हिस्से को भी जिला विकास परिषद का कार्यालय बनाने पर मंथन किया जा चुका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सीनियर क्रिकेट टीम में चयन के लिए पसीना बहा रहीं महिला खिलाड़ी
विज्ञापन
हालांकि, डीडीसी के सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष विधान परिषद की खाली पड़ी इमारत को कार्यालय बनाने पर जोर दे चुके हैं। डीडीसी के उपाध्यक्ष सूरज सिंह का कहना है कि प्रशासन ने विभिन्न भवनों के नाम सुझाए हैं। हमारी तरफ से विधान परिषद की इमारत की बात कही जा रही है। दूसरे नंबर पर पंचायत भवन है।