फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   preparation for vote counting begins

ऐसे होगी वोटों की गिनती, तैयारियां शुरू

Wed, 17 Dec 2014 11:23 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
preparation for vote counting begins

जम्मू के अतिरिक्त उपायुक्त और नोडल अधिकारी कल्याण परिहार का कहना है कि जम्मू की 11 सीटों की मतगणना एमएएम कालेज और बहुतकनीकी कालेज में होगी। इसके लिए हाल बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


हर राउंड के बाद गिनती की जानकारी दी जाएगी। आनलाइन जानकारी भी साथ-साथ अपडेट की जाएगी। लोहे के तार वाली जाली बुनकर हाल बनाए जा रहे हैं। हाल के बाहर सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


आज दी जाएगी ट्रेनिंग
राज्य की 87 विधानसभा सीटों के लिए होने वाली मतगणना को लेकर मतगणना सुपरवाइजर और मतगणना सहायकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

वीरवार को सभी जिलों में हर एक विधानसभा सीट के लिए नियुक्त किए गए मतगणना कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया है। जम्मू की सीटों के लिए गांधीनगर महिला कालेज में ट्रेनिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान कड़ी होगी सुरक्षा

preparation for vote counting begins

राज्य के विधानसभा चुनाव लगभग खत्म होने को हैं। अंतिम चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। इसमें जम्मू, राजोरी और कठुआ जिले की 20 विधानसभा सीटें हैं।

ऐसे में सबकी नजर अब चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई हैं। इसके लिए होने वाली मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हर एक जिले में मतगणना के लिए हाल बनाए जा रहे हैं, जबकि जिन सीटों पर मतदान हो चुका हैं, उनके लिए बनाए गए मतगणना हाल में ईवीएम को पहुंचा दिया गया है। इन जगहों पर थ्री टायर सिक्योरिटी तैनात की गई है।

मतगणना केंद्रों तक पहुंची ईवीएम

preparation for vote counting begins

अब तक 67 सीटों पर मतदान हो चुका है। इसके लिए ईवीएम मशीनों को मतगणना केंद्रों तक पहुंचा दिया गया है। यहां 23 दिसंबर को मतगणना होगी। मतगणना के लिए हर एक जिले की सीटों के लिए जिला मुख्यालय में मतगणना होगी।

यहां पर हाल बनाए जा रहे हैं। हाल में दो तरह का स्टाफ रहेगा। एक मतगणना सुपरवाइजर और दूसरा मतगणना सहायक शामिल हैं। राज्य चुनाव आयोग के सहायक चुनाव आयुक्त जय देव कुमार का कहना है कि मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

जिन सीटों पर चुनाव हो चुका है, वहां पर मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर एक सीट की मतगणना के लिए एक हाल बनाया गया है। इसमें ईवीएम को पहुंचा दिया गया है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed