जम्मू कश्मीर: बोर्ड परीक्षाएं एक साथ कराने की तैयारी, जम्मू और कश्मीर संभाग में एक साथ शुरू होगी पढ़ाई
जम्मू कश्मीर में नई व्यवस्था लागू होने के बाद विंटर जोन के बच्चों को दाखिले के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे पर हुई चर्चा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन की परीक्षाएं दोनों संभागों में एक साथ करवाने की तैयारी कर रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत लागू की जाने वाली इस व्यवस्था के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी।
विभाग बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच कराने की कवायद में जुटा है, ताकि बच्चों को दाखिले के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। प्रदेश में विंटर और समर जोन में अलग-अलग समय पर परीक्षा, परिणाम और दाखिला होता है।
विंटर जोन में परीक्षा नवंबर-दिसंबर में होती है और परिणाम जनवरी-फरवरी तक आता है। वहीं समर जोन में परीक्षाएं अप्रैल-मई में होती हैं और परिणाम जून-जुलाई तक आता है। वर्तमान में दोनों संभाग में शैक्षणिक व्यवस्था अलग-अलग है।
विंटर जोन के बच्चों को दाखिले के लिए तीन से चार महीने तक इंतजार करना पड़ता है। बोर्ड अब दोनों संभाग में बोर्ड परीक्षाओं को एक साथ करवाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई एक साथ शुरू हो सके। पिछले दिनों मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई थी।
इसी कड़ी में अब स्कूल शिक्षा विभाग इस व्यवस्था को लागू करने की संभावनाएं देख रहा है। अगले वर्ष से इसे लागू किया जा सकता है।
नई व्यवस्था को लागू करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जो रिपोर्ट तैयार करेगी। इससे विंटर जोन के बच्चों को परिणाम के बाद दाखिले के लिए कई महीने तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। - बीके सिंह, प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग।