फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pregnant woman dies, parents accuse her of domestic violence

Jammu News: गर्भवती की मौत, मायके वालों ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया

विज्ञापन
Pregnant woman dies, parents accuse her of domestic violence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। प्रीत नगर में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका ज्योति (27) का छह साल का बच्चा है। उसका मायका पौनी रियासी में है। मायके वालों ने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। गांधी नगर पुलिस मामले की जांच कर ही है।
छह साल पहले ज्योति की शादी जम्मू के प्रीत नगर निवासी रोहित से हुई थी। बुधवार को रोहित अपनी पत्नी को मायके से जम्मू लाया था। पुलिस के अनुसार उसके पति ने वीरवार को सुबह उसे बेहोश देख जीएमसी जम्मू पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जीएमसी पहुंचे मृतक महिला के मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी का मौत घरेलू हिंसा के कारण हुई है। पहले भी कई बार उनकी उसने झगड़े की बात बताई थी। वह गर्भवती थी और पिछले कुछ महीनों से मायके में रह रही थी। उनका कहना है कि ससुराल वालों ने वीरवार की सुबह घटना के बारे में बताया जबकि ज्योति का स्वास्थ्य रात को ही बिगड़ गया था। उन्होंने कहा कि मायके से जाते समय वह बिल्कुल ठीक थी। कुछ दिन पहले मचैल यात्रा पर भी गई थी। मायके वालों का जीएमसी की मोर्चरी का बाहर रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति रोहित ने आरोपों को निराधार बताया है। उसका दावा है कि ज्योति पिछले चार महीने से गर्भवती थी। वह बच्चा जन्म नहीं देना चाहती थी जिसके लिए उसने मायके में ही गर्भनिरोधक दवाई खाई थी। उसे इंफेक्शन हो गया था। रोहित का कहना है कि जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो बुधवार को वह उसे मायके से वापस ले आया परंतु जब रात में सोने का बाद सुबह ज्योति को होश नहीं आया तो उसे तुरंत अस्पताल ले गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसका का कहना है कि परिवार में छोटी मोटी नोकझोक होती रहती थी परंतु बड़ी लड़ाई-झगड़े का आरोप गलत है। हमारा एक छह साल का बेटा है। वह अपनी मां को ढूंढेगा। उसे क्या जवाब दूंगा।

गांधी नगर थाने के प्रभारी जेपी शर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से बताए गए तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed