फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pregnant woman death in gandhinagar hospital

गांधीनगर अस्पताल में लापरवाही से गर्भवती की मौत्ा

Wed, 20 Aug 2014 09:44 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman death in gandhinagar hospital

गांधीनगर अस्पताल में बुधवार को एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत पर घर वालों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि इलाज में कोताही बरती गई। महिला की खराब हालत को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर महिला ने करीब आधे घंटे के भीतर ही दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य निदेशालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जाता है कि मृतक पांच माह से गर्भवती थी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब दो बजे चट्ठा निवासी रविंद्र कौर (25) को गांधीनगर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। उसे सीधे इमरजेंसी पहुंचाया गया। इस बीच महिला की हालत और खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशालय ने जांच के आदेश दिए

pregnant woman death in gandhinagar hospital

रविंद्र सिंह का आरोप था कि महिला को अस्पताल में लाने के बावजूद उसे समय पर इलाज नहीं दिया गया। डाक्टरों को कई बार पीड़ित की खराब हालत के  बारे में बताया गया लेकिन लेटलतीफी के चक्कर में उसने दम तोड़ दिया।

इस पर गुस्साए घर वालों और रिश्तेदारों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस को भी बुला लिया गया।

घरवालों का आरोप था कि गंभीर मरीजों की हालत को सामान्य में लिया जाता है जो उनकी मौत का कारण बन रही है। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद घर वाले शव को साथ ले गए। फिलहाल अस्पताल प्रशासन को घर वालों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

'महिला की हालत पहले से ही गंभीर थी'

pregnant woman death in gandhinagar hospital

स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार उपनिदेशक हेडक्वार्टर डा. गुरजीत सिंह और डा. अजय गुप्ता ने मौके पर जाकर जांच की और प्राइमरी रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण हाई ब्लड प्रेशर होना पाया गया है।

मामले में वीरवार को जांच कमेटी बिठाई जाएगी, जिसमें गायनोकोलाजिस्ट भी शामिल होगा। गांधीनगर अस्पताल के अधीक्षक डा. यूनुस चौधरी के अनुसार महिला को 8-10 मिनट के भीतर इमरजेंसी से लेबर रूम तक पहुंचा दिया गया था।

अस्पताल पहुंचने पर उसका ब्लड प्रेशर 180/120 था, जो सामान्य से काफी ज्यादा था और उसकी हालत गंभीर थी। महिला को तीन डाक्टरों ने देखा लेकिन उसकी हालत पहले से ही खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई। स्त्री विशेषज्ञ के अनुसार महिला के पेट में पल रहे बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिससे आशंका है कि तनाव के कारण महिला का ब्लsड प्रेशर सामान्य से कई गुणा अधिक बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed