फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pre-Match press conference of Mohan Bagan and Real Kashmir on eve of I-league match in Srinagar

कश्मीर आई लीग मैच: स्नो लेपर्ड की बंगाली चीतों के साथ भिड़ंत आज

Sun, 05 Jan 2020 02:49 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 05 Jan 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
Pre-Match press conference of Mohan Bagan and Real Kashmir on eve of I-league match in Srinagar
आई लीग मैच को लेकर प्रेस वार्ता - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में सर्द फिजाओं और चिल्ले कलां के बीच रविवार को एक बार फिर फुटबॉल का जादू बिखरेगा। आई-लीग के अपने चौथे मुकाबले में रियल कश्मीर मोहन बागान के साथ आज भिड़ेगी। मैच टीआरसी टर्फ फुटबॉल मैदान पर रविवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे से खेला जाएगा। पिछले मुकाबले में रियल कश्मीर ने चेन्नई सिटी एफसी को घरेलू मैदान पर 2-1 से हराकर अन्य टीमों को कड़ा संदेश दिया था। 
विज्ञापन


आई-लीग में अपने चौथे और घरेलू मैदान पर दूसरे मुकाबले में रियल कश्मीर अपने जीत के सफर को जारी रखना चाहेगी। शनिवार को दोनों टीमों ने टीआरसी टर्फ में अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पिछले साल घरेलू मैदान पर रियल कश्मीर को मोहन बागान के हाथों हार मिली थी। हालांकि, रियल कश्मीर ने मोहान बागान को उसी के घर में जाकर हराया था, लेकिन आज होने वाले मुकाबले में महमान टीम घरेलू मैदान पर मिली हार का बदला लेने उतरेगी। आई-लगी सीजन में अब तक रियल कश्मीर अपराजित रही है। 
विज्ञापन


आज होने वाले मुकाबले में मेहमान टीम के सामने ठंडे मौसम के साथ रियल कश्मीर की चुनौती होगी, जिससे पार पाना आसान नहीं होगा। शनिवार को सुबह दोनों टीमों ने अभ्यास किया। इसके बाद दोनों टीमों ने प्रेस वार्ता कर अपनी-अपनी टीम की जीत का दावा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन बागान से रिश्ल कश्मीर में जुडे़ दलराज पर नजरें
मोहन बागान से रियल कश्मीर में शामिल हुए स्टार प्लेयर दलराज सिंह पर सभी की नजरें रहेंगी। दलराज अपने पूर्व टीम के लिए आज घरेलू मैदान पर खेलेंगे। वह अपनी टीम की खामियों के बारे में अच्छी तरह जानते हैं जो मेजबान टीम को लाभ देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed