फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pravin togadia says bjp government is not bringing strict policy against militants

मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपना रही नर्म नीति, इन्हें बोली नहीं गोली से समझाएं: तोगड़ियां

Fri, 02 Nov 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 02 Nov 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
pravin togadia says bjp government is not bringing strict policy against militants
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : फाइल
अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने किश्तवाड़ में भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार की बर्बर हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति नर्म नीति के चलते जम्मू कश्मीर के ऐसे इलाकों में फिर से आतंकवाद पनपने लगा है, जहां शांति हो चुकी थी।
विज्ञापन


तोगड़िया ने कहा कि पिछले चार सालों में कश्मीर में आतंकवाद व अलगाववाद में और बढ़ोतरी हुई है और पत्थरबाजों को रिहा करने की मोदी सरकार की नीति का उल्टा असर हुआ है। इससे आतंकवाद को प्रोत्साहन मिला है। आतंकवादी बोली या नरमी की भाषा नहीं समझते हैं और केवल गोली से उन्हें जवाब दिया जा सकता है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में सिलेक्टिव तरीके से हत्या का सिलसिला शुरू होना चिंता का विषय है और सरकार स्थिति को संभालने में नाकाम रही है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी ताकि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सरकार को विवश किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed