पूरा हुआ मोदी का वादा, जन-धन योजना शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से जन-धन योजना शुरू करने का ऐलान हकीकत में बदल गया है। वित्तमंत्री अब्दुल रहीम राथर ने एसकेआईसीसी में प्रधानमंत्री जन-धन योजना का शुभारंभ पीएमओ में केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह और सांसद जुगल किशोर शर्मा की मौजूदगी में किया।
अब्दुल रहीम राथर ने इस मौके पर कहा कि जन धन योजना वित्तीय साक्षरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज ही देश के अन्य हिस्सों में भी यह योजना शुरू हुई है। उन्होंने इसे सही दिशा में उचित समय पर उठाया गया कदम करार दिया।
'लोगों को नहीं है योजनाओं की जानकारी'
इससे यकीनी राष्ट्र निर्माण में योगदान भी मिलेगा। राथर ने कहा कि राज्य सरकार इस योजना को जम्मू कश्मीर में सफल बनाने के लिए पूरा योगदान देगी। राथर इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 7.5 फीसदी हाउस होल्ड को आर्थिक सेवाओं की कोई जानकारी नहीं है।
डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा दौर आर्थिक और विज्ञान का है। इसलिए ही प्रधानमंत्री जन धन योजना का आगाज किया है। जम्मू कश्मीर बैंक लिमिटेड के चेयरमैन मुश्ताक अहमद ने इस मौके पर जन धन योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दूर दराज इलाकों में रहने वाली लड़कियों के जन धन योजना के तहत खाते भी खोले गए।