{"_id":"70171fedbf7170f1fe9a9bd2e6987737","slug":"prabhjot-won-in-400-meter-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ मीटर दौड़ में प्रभजोत सिंह ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ मीटर दौड़ में प्रभजोत सिंह ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 30 Aug 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलाना आजाद स्टेडियम में शुक्रवार को अंडर 19 आयु वर्ग में लड़कों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। 400 मीटर दौड़ में एसआरएमएल स्कूल के प्रभजोत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। जीएचएसएस पलौड़ा के सबा हुसेन ने दूसरा और एमएचएसी नागबनी के साहिल रकवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में जेके पब्लिक कुंजवानी के यशपाल टिंकू ने पहला, डीबीएन स्कूल के राजन गुप्ता ने दूसरा और एचएसएस दोमाना के गार सिंह ने तीसरा स्थान जीतने में सफलता हासिल की। 200 मीटर दौड़ में एचएसएस मढ़ के राजिंद्र कुमार शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहे। एचएसएस परगवाल के विशाल सिंह ने दूसरा और एचएमएसी नागवनी के हितेश ठाकुर को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
ट्रिपल जंप में डीबीएन स्कूल के छात्र वी साहनी ने पहला, बीएसएफ स्कूल के संजय गुप्ता ने दूसरा और एचएचएसी नागवनी के साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जेवलाइन में जेके पब्लिक स्कूल के इरफान कोहली ने पहला, डीबीएन स्कूल के राजन गुप्ता ने दूसरा और एचएसएस दोमाना के गार सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन