फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Prabhat Pheri was removed for the third consecutive day on Navratri

जम्मू-कश्मीर: प्रभात फेरी में मां के जयकारों से भक्तिमय हुई धर्मनगरी, यूपीऔर महाराष्ट्र के भक्तों ने लिया हिस्सा

Wed, 21 Oct 2020 12:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri was removed for the third consecutive day on Navratri
प्रभात फेरी में मां के जयकारों से भक्तिमय हुई धर्मनगरी - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र महोत्सव में धर्मनगरी मां वैष्णो के जयकारों से गूंज रही है। सुबह से शाम तक जहां भक्त जयकारे लगाते हुए मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन कर निहाल हो रहे हैं वहीं धर्मनगरी में निकाली जा रही प्रभात फेरी से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को नवरात्र पर लगातार तीसरे दिन प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर मां का गुणगान किया।

प्रभात फेरी बस स्टैंड कटरा से शुरू हुई और बाण गंगा मार्ग से होकर दर्शन ड्योढ़ी से गुजरी जहां जगह-जगह स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों ने स्वागत किया। वहीं, स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालु भी झूमते नजर आए। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ के जवाननों ने दर्शनी ड्योढ़ी में प्रभात फेरी में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं को जल-पान करवाया। प्रभात फेरी में मां के जयकारों से धर्मनगरी का माहौल भक्तिमय बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर प्रभात फेरी एसोसिएशन के सदस्य अजय शर्मा, रतन शर्मा, मनोज सदहोत्रा, राकेश शर्मा, पवन कुमार, राज कुमार मिंगी, सुभाष चंद, राजेश गुप्ता, विमल शर्मा, बलदेव कुमार, रेणुजी धर, रोमेश पंडिता, बाबू राम, रतन चंद, संजय टिक्कू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed