{"_id":"5edd25998ebc3e90a4079c11","slug":"ppe-kits-reasi-news-jmu2116479171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के पीछे से मिलीं चार पीपीई किट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के पीछे से मिलीं चार पीपीई किट्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। कोरोना संकट के बीच अगार बल्लियां स्थित जिला अस्पताल के पीछे खुली जगह पर चार इस्तेमाल की गई पीपीई किट्स मिलने से लोगों में दहशत फैल गई है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगाें को संक्रमित करने का आरोप लगाया है। वहीं, जिला प्रशासन से इस संबंध में जल्द कदम उठाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को कुछ लोगों ने जिल अस्पताल के पीछे के हिस्से में चार इस्तेमाल कर फेंकी गई पीपीई किट्स देखीं। इसके बाद ग्रामीणों सहित जिला अस्पताल प्रशासन को भी सूचित किया गया। मगर वहां से कोई जवाब नहीं मिला। लोगों ने बताया कि जहां पर पीपीई किट्स इस्तेमाल कर फेंकी गई हैं वहां से ग्रामीणों और मवेशियों का आना-जाना लगा रहता है। मगर अस्पताल में इस्तेमाल करने के बाद किट्स को खुले में फेंका गया है, जोकि संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। इस लापरवाही को ग्रामीण सहन नहीं करेंगे। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने मामले पर चुप्पी साध रखी है।
जो किट मिली हैं, वह जिला अस्पताल की नहीं हैं। यह किसी की शरारत है। जिला अस्पताल में जो पीपीई किट इस्तेमाल होती हैं उन्हें प्रक्रिया के अनुसार नष्ट किया जाता है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
-राजेंद्र कुमार, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, जिला अस्पताल रियासी