{"_id":"5d97a79d8ebc3e01767f5850","slug":"power-structure-collapsed-in-akhnoor-area-jammu-news-jmu194556842","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई घरों की छत उड़ी, बिजली ढांचा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई घरों की छत उड़ी, बिजली ढांचा ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में वीरवार की रात को चली भीषण आंधी और बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। कई घरों की टिन की छतें उड़ गईं। सबसे ज्यादा नुकसान बिजली ढांचे को हुआ है। अखनूर इलाके में बिजली के करीब 200 खंभे उखाड़ गए। इस कारण इलाके के ज्यादातर गांवों में शुक्रवार देर रात तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
वीरवार की रात 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं और बारिश से कई मकानों और शेडों की छतें उड़ गई। साहिब आश्रम के पास कश्मीर घाटी जाने वाली हाईटेंशन लाइन के दो तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि इससे कोई बड़ा हदासा नहीं हुआ। इसके अलावा अखनूर, चौकी चौहरा, खौड़ उपजिलों में बिजली के करीब 200 खंभे उखाड़ गए। इस पर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। बिजली विभाग ढांचे को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।
बारिश से कई रूट पर आवाजाही बाधित रही
कस्बा अखनूर में बारिश का पानी आने से लोगों को आवाजाही करने में कई परेशानियों का समाना करना पड़ा। वीरवार की रात को कुछ समय तक स्टील ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। मुख्य जम्मू रोड पर कोई जगहों पर पेड़ गिरने से वाहन चालकों को आवाजाही करने में परेशानियों का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन
तूफान से बिजली ढांचे को बड़ा नुकसान हुआ है। कई जगहों पर खंभे उखड़ गए हैं। उसकी मरम्मत कार्य जारी है। क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास जारी है।
शंकर सिंह मन्हास, एईई, पीडीडी