{"_id":"be1f9755cb50211eda73706111e09303","slug":"power-shutdown-start-from-monday-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से शुरु होगी घंटों बिजली कटौती का मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से शुरु होगी घंटों बिजली कटौती का मार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Sep 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू के लोगों को सोमवार से बिजली कटौती के भारी शट डाउन का सामना करना पड़ेगा। आरएपीडीआरपी परियोजना पर कार्य के चलते निर्माण एजेंसी इरकान इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से शट डाउन लिया गया है।
विज्ञापन
शट डाउन के शेड्यूल के तहत 28 सितंबर से 12 अक्तूबर तक सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक और दोपहर दो से शाम छह बजे तक कृष्णा नगर, कनाल रोड, कामर्स कालेज में पावर शट डाउन होगा। पवन आइसक्रीम, कनाल रोड, साइंस कालेज में भी 28 सितंबर से 12 अक्तूबर तक सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक बिजली बंद रहा करेगी।
विज्ञापन
पीरखो, जवाहर नगर, न्यू प्लाट, जिला जेल, अंबफला, पंजतीर्थी, पुंछ हाउस क्वार्टर, पुराना मेटाडोर स्टैंड, मुबारक मंडी, डीबीएन और पक्की डक्की में भी 28 सितंबर से दस अक्तूबर तक सुबह आठ से दोपहर 12 और दोपहर दो से शाम छह बजे तक बिजली की आपूर्ति गुल रहा करेगी।
विज्ञापन
जानीपुर कालोनी, दूरदर्शन लेन, लक्कड़ मंडी, भवानी नगर में 28 सितंबर से पांच अक्तूबर तक सुबह नौ से 11 बजे तक बिजली का शट डाउन रहा करेगा।
28 और 30 सितंबर तक सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक त्रिकुटा नगर और छन्नी हिम्मत क्षेत्रों में बिजली शट डाउन लिया है। त्रिकुटा नगर और छन्नी हिम्मत में 33 केवी लाइन फीडरों पर शट डाउन के चलते बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। इसके अलावा चार अक्तूबर को भी इन इलाकों में सुबह छह से दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी तरह छन्नी हिम्म्त, छन्नी रामा, मलिक मार्केट, गुरुद्वारा चौआदी, सैनिक कालोनी, एमईएस, सुंजवा और इसके साथ लगते इलाकों में 29 सितंबर को सुबह छह से 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।
इन इलाकों में एक और तीन अक्तूबर को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक और पांच अक्तूबर को सुबह छह से दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। ।