फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   power service

दूसरे दिन भी ठप रही बिजली सेवा

Fri, 19 Sep 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आरएस पुरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आरएस पुरा Updated Fri, 19 Sep 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
power service

उपजिले में 132 केवी का तार बुधवार शाम को टूट गया था। इसके बाद से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं वीरवार को 24 घंटों बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाने से लोगों में विभाग के प्रति रोष  देखा गया।

विज्ञापन

मीरां साहिब के सुरेन्द्र चौधरी, चंद्रप्रकाश रैणा, पवन शर्मा का कहना है कि बुधवार की शाम लगभग चार बजे 132 केवी का तार गांव कोटली मिया फत्ता व मरालिया के बीच टूट गया, जिससे बिजली गुल हो गई। वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा शाम को टूटे तार को जोड़ने के लिए उचित प्रयास नहीं किए गए। इसकी वजह से रातभर लोग दिक्कतों में रहे। लोगों का कहना है कि गत दिनों आई बाढ़ से बिजली ढांचे पर भी असर पड़ा है। इसकी जांच नहीं गई। लोगों ने कहा कि अगर समय रहते इस ओर ध्यान दिया जाता, तो लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं वीरवार को विभाग द्वारा सेवा बहाल करने की  कवायद शुरू हुई। जेई रमेश शर्मा ने कहा कि तार टूटने से सेवा प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed