{"_id":"7150fc38cfdcaf53b9fbc8fdc810fd84","slug":"power-output-has-been-declining-in-jk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK के पावर प्रोजेक्टों में घट रहा बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK के पावर प्रोजेक्टों में घट रहा बिजली उत्पादन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते के तहत रन द वाटर स्कीम के अंतर्गत चिनाब और झेलम दरिया पर बनी पनबिजली परियोजनाओं में बिजली उत्पादन में गिरावट का सिलसिला हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ दरियाओं में जल स्तर कम होने पर उत्पादन में आने वाले दिनों में और भी गिरावट होगी। पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते के तहत रावी, व्यास और सतलुज का पानी भारत के प्रयोग के लिए है और जम्मू कश्मीर में चिनाब और झेलम दरिया का पानी रियासती सरकार सीमित प्रयोग कर सकती है।
विज्ञापन
इसलिए झेलम और चिनाब दरिया पर निर्मित परियोजनाओं में सर्दियों में पन बिजली उत्पादन गिरकर न्यूनतम स्तर तक पहुंच जाता है। प्रधानमंत्री द्वारा पांच नवंबर को लोकार्पण की जाने वाली 450 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की बगलिहार दो परियोजना भी रन द वाटर स्कीम के अंतर्गत ही है।
विज्ञापन
इस वजह से इस परियोजना से भी सर्दियों में क्षमता के अनुसार उत्पादन नहीं हो पाएगा और गर्मी के मौसम में जल स्तर में बढ़ोतरी के बाद ही परियोजना में उत्पादन तय क्षमता के तहत होगा। पन बिजली उत्पादन में गिरावट से आने वाले समय उपभोक्ताओं पर बिजली कटौती की मार भी बढ़ेगी।