{"_id":"3181d5aecde60ee061652b98c15cb4ec","slug":"power-employee-protest-against-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में हस्तक्षेप पर बिजली कर्मचारी का बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में हस्तक्षेप पर बिजली कर्मचारी का बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Dec 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य विभाग के अधिकारी द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों के काम में हस्तक्षेप करने के विरोध में प्रोविंशियल पावर इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को पनामा चौक के नजदीक स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द इस हस्तक्षेप को बंद नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
यूनियन के चेयरमैन शक्ति गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शक्ति गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार अन्य विभाग का अधिकारी उनके काम में हस्तक्षेप कर रहा है। इससे काम करने वाले कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लंबे समय से मीटर रीडिंग के काम में हस्तक्षेप किया जा रहा है। विरोध करने पर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बिना किसी कारण के शास्त्री नगर डिवीजन के तीन कर्मचारियों को अटैच भी किया गया।
विज्ञापन
कर्मचारी इस मनमानि को किसी कीमत पर भी सहन नहीं करेंगे। अगर सरकार को पीडीडी विभाग की समस्याओं को दूर करना है तो सबसे पहले अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाने के काम को पूरा करे।
उन्होंने कहा कि 600 के करीब डेलीवेजर स्थायी कर्मचारी बनाए जाने की उम्मीद में काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके अलावा कई अस्थायी कर्मचारियों को दो वर्ष से वेतन नहीं मिला है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनके काम में हस्तक्षेप बंद किया जाए।