फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   power department has not given e meter

वादे से मुकरा बिजली विभाग, नहीं दिए ई-मीटर

Wed, 20 Aug 2014 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 20 Aug 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
power department has not given e meter

रौन पंचायत के वार्ड नंबर चार के ग्रामीणों करीब दो वर्ष पहले बिजली विभाग से 1100 रुपये देकर इलेक्ट्रानिक मीटर खरीदे थे, लेकिन आज तक बिजली विभाग ने इन मीटर को ग्रामीणों को लगाकर नहीं दिया है।

विज्ञापन


आज भी बिजली विभाग ग्रामीणों से बिना मीटर के बिजली का किराया वसूल कर रहा है। इसी से परेशान होकर बुधवार को ग्रामीणों ने सरपंच रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान राजकुमार, सुभाष चंद्र, योगराज, अंकुश शर्मा व अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पहले बिजली विभाग के मीटर रीडर ने करीब 1100 रुपये में ग्रामीणों को इलेक्ट्रानिक दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही मीटर लगाए जाएंगे और इसके बाद बिजली की कटौती बंद कर दी जाएगी। बिजली का किराया भी मीटर की रीडिंग के हिसाब से लिया जाएगा।

मीटर पड़े पड़े हुए खराब

power department has not given e meter

मीटर देने के बाद बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मीटर लगाने के लिए उनके गांव में नहीं पहुंचा है। मीटर पड़े पड़े खराब हो चुके हैं। जबकि बिजली विभाग ग्रामीणों से किराया भी मनमाने तरीके से वसूल रहा है।

कुछ दिन पहले जब बिजली विभाग के एक्सईएन को मीटर के बारे में बताया तो उनका कहना था कि खरीदे गए मीटर पुराने हो गए हैं और अब ग्रामीणों को फिर से 1120 रुपये में नए मीटर खरीदकर लगाने होंगे।

इसके चलते ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष हैं। उनकी मांग है कि बिजली विभाग पहले के मीटर लगाकर समस्या को हल करे, नहीं तो सभी प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed